इमरान हाशमी संग दिया किसिंग सीन, फिर बताया भाई-बहन वाला रिश्ता, एक्टर ने दिया रिएक्शन, बोले- वो कुछ भी...

Emraan Hashmi Reacts On Tanushree Dutta Comment: साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' को काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पापुलैरिटी हासिल हुई। इतना ही नहीं म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के गानों ने इस फिल्म का जादू और भी ज्यादा दुगना कर दिया था। लेकिन सबसे ज्यादा इस फिल्म के लीड एक्टर्स यानी कि इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की केमिस्ट्री की चर्चा हुई।
इस फिल्म में तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी की केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की गई थी। दोनों ने अपने किसिंग सींस के जरिए एक ऐसा माहौल बना दिया था कि दर्शकों ने तब बेहद ही काम फिल्मों में ऐसे सीन देखे थे। लेकिन कुछ वक्त पहले तनुश्री दत्ता ने इसको लेकर बात की और कहा कि यह भाई-बहन वाली केमिस्ट्री थी।
लेकिन अब हाल ही में इमरान हाशमी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। स्कूपहूप के साथ इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी ने एक पूरी पीढ़ी पर इस फिल्म के असर को लेकर बात की और कहा कि "आपने तीन हफ्ते पहले तनुश्री का कमेंट तो सुना होगा। मुझे नहीं पता कि यह उनका कोई कोट था या फिर क्या था।"
इमरान हाशमी आगे कहते हैं कि उन्होंने कहा कि "इमरान के साथ तनुश्री की केमिस्ट्री भाई बहन वाली थी। फिर मुझे लगा कि डायरेक्टर ने उन्हें क्या बताया था और मुझे क्या बताया था? मेरे दिमाग में कुछ और ही नेरेटिव चलने लगा और उनके दिमाग में कुछ और चल रहा था। मुझे यह कभी भी नहीं बताया गया कि यह स्टोरी इंसेस्ट पर थी। मुझे नहीं मालूम कि वह क्या सोच रही थी और ठीक है।"
तनुश्री दत्ता को तीन फिल्मों में इमरान हाशमी के साथ में देखा गया था। इसमें 2005 में आशिक बनाया और इस साल उनकी चॉकलेट भी रिलीज हुई थी। बाद में 2007 में गुड बॉय बैड बॉय भी साथ में उन्होंने की थी। आज भी दोनों के किसिंग सीन की खूब चर्चा होती है। खान की एक्ट्रेस ने इमरान के साथ अपने किसिंग सीन को ऑकवर्ड कहा और केमिस्ट्री को भाई-बहन जैसी बताया।
दरअसल फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत के दौरान तनुश्री दत्ता ने कहा था कि "सबसे बड़ी और टॉप मोस्ट एक्ट्रेसेस ने किसिंग और लव मेकिंग सीन दिए हैं। उनसे तो यह बात कोई नहीं कहता है और मुझे सबको दिक्कत होती है। मैं शॉर्ट स्कर्ट पहनू या फिर कोई ऐसा सीन दूं। यह एक्टिंग है और उसमें मेरा और इमरान का कुछ भी पर्सनल नहीं था।"


Click it and Unblock the Notifications