भांजे इमरान हाशमी ने बताई महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के अलग होने की वजह
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी कैरियर के शुरुआती दौरान भट्ट कैंप की कई फ़िल्मों में दिखाई दिए थे। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के साथ इमरान हाशमी ने कई हिट फ़िल्में की हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि विशेष फिल्म के साथ उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं।
उनका कहना था कि वे चाहते हैं कि महेश और मुकेश भट्ट साथ आएं और फिल्म पर काम करें। हालांकि, इमरान हाशमी ने बताया कि दोनों के बीच फ़िल्म को लेकर अलगाव है। एक परिवार के तौर पर हम अभी भी साथ हैं।

अपने इंटरव्यू में इमरान खान ने बताया कि मैं दोनों के बीच क्या बात हुई पूरी तरह से नहीं जानता लेकिन कहते हैं न कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता है। हालांकि, इस इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने मुकेश और महेश भट्ट दोनों के अलगाव की वजह एडिटोरियल कंसल्टेंट को बताया।
लेकिन, उनका यह भी कहना था कि उन्हें नहीं पता यह शब्द कहां से आया है। बता दें कि महेश भट्ट और मुकेश भट्ट इस साल की शुरुआत में अलग हो गए थे। दोनों ने साथ मिलकर 'विशेष फिल्म्स' में काम किया और इंडस्ट्री को कई हिट फ़िल्म दी। लेकिन, इस साल जनवरी में मुकेश भट्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

दोनों के संपर्क में हैं
इमरान हाशमी का कहना था वे मुकेश और महेश भट्ट दोनों के संपर्क में हैं। इमरान खान का कहना था कि मैं अभी भी दोनों से बात करता हूं। मुकेश भट्ट ने मुंबई सागा फिल्म के लिए मुझे शुभकामनाएं भी दी थी।

समझदार व्यक्ति हैं
वहीं मैं महेश भट्ट के साथ भी संपर्क में हूं। लॉकडाउन के दौरान मैंने महेश भट्ट के साथ कई बार बात की, वे मेरे लिए एक फिल्ममेकर नहीं बल्कि एक समझदार व्यक्ति हैं, जिन्होंने मुझे गाइड किया है।

हिंदी सिनेमा उनका पहला प्यार है और बना रहेगा
एक दूसरे इंटरव्यू में इमरान हाशमी का कहना था कि हिंदी सिनेमा उनका पहला प्यार है और बना रहेगा। हालांकि उनका यह भी कहना था कि वे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी एक्सप्लोर कर रहे हैं।

इंडियन मार्केट के बाहर कुछ ट्राई करना चाहता हूं
उनका कहना था कि मैं नया करना चाहता हूं और मैं इंडियन मार्केट के बाहर कुछ ट्राई करना चाहता हूं। ये मजेदार होगा। अगले पांच सालों में मैं इसे किसी सपने की तरह साकार होते देखना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











