इमरान को पसंद है नकारात्मक किरदार!

हाशमी ने बताया कि मैं नकारात्मक किरदारों को प्राथमिकता देता हूं। दरअसल ऐसे किरदार मेरे दिल के करीब होते हैं। मैं ऐसे किरदारों में खुद को सहज पाता हूं। मैं वृक्षों के आसपास नृत्य नहीं कर सकता।
आगामी फिल्म 'राज-द मिस्ट्री कंटीन्यूज' में हाशमी एक अलग किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 2002 में प्रदर्शित 'राज' का सिक्वेल है।
फिल्म के बारे में हाशमी ने कहा, "फिल्म में मैं एक पेंटर का किरदार निभा रहा हूं। इस पेंटर के पास विशेष शक्ति होती है, जिससे वह भविष्य की घटनाओं को पहले ही कैनावस पर देख लेता है।"
हाशमी ने कहा कि दर्शकों को उनकी यह फिल्म पसंद आएगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कंगना रानावत और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन भी नजर आएंगे।
actor emraan hashmi अभिनेता इमरान हाशमी बालीवुड राज द मिस्ट्री कंटीन्यूज bollywood raaz the mystery continues


Click it and Unblock the Notifications