इमरान हाशमी ने शुरु कर दी टाइगर 3 की तैयारी? सीधे जिम से सामने आई धमाकेदार तस्वीर!
अभिनेता इमरान हाशमी इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और लगातार मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि इमरान हाशमी की जोड़ी सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में देखने को मिलने वाली है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस समय इमरान हाशमी ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वो जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि इमरान हाशमी फिल्म टाइगर 3 के लिए तैयारी कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म टाइगर 3 की तैयारी कर रहे हैँ। बता दें कि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है लेकिन फिल्म को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इमरान हाशमी इस फिल्म में सलमान खान से टक्कर लेते हुए नजर आएंगे और निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं।
फरहान अख्तर की तूफान इस दिन करेगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया ऐलान!


Click it and Unblock the Notifications











