साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ये क्या बोल गए इमरान हाशमी? चिढ़ सकते हैं हिंदी फिल्ममेकर्स!

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 से धमाकेदार वापसी करने वाले इमरान हाशमी इस वक्त चर्चा में है। ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2024 उनके लिए काफी बड़ा साबित हो सकता है। इसका एक कारण ये भी है कि वो हर तरह के रोल कर रहे हैं।
इस बीच इमरान हाशमी का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होने साउथ सिनेमा के लिए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। गौरतलब है कि वो साउथ की फिल्में भी कर रहे हैं।
इस दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, ''जो मुझे फील होता है वो ये है कि दक्षिण फिल्म निर्माता बहुत ज्यादा अनुशासन में रहते हैं। वो जितने भी पैसे अपनी फिल्म में खर्च करते हैं वो सारा का सारा स्क्रीन पर दिखाते हैं।
मेरा ये भी मानना है कि हिंदी फिल्में जब हम बनाते हैं तो ज्यादातर हम गलत जगह पर पैसे खर्च कर देते हैं। यही कारण है कि बाद में स्क्रीन पर इसका असर बिल्कुल नहीं दिखता है। साउथ में अगर किसी कहानी या वीएफएक्स की बात आती है तो उनकी कहानियों में वो चीज साफ साफ नजर आती है।''
इमरान हाशमी का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि इमरान हाशमी ने ये बात क्यों कही है ये तो वही जाने, लेकिन वो अपने अनुभव साझा कर रहे थे।
वर्कफ्रंट
आखिरी बार अभिनेता फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे और इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने शानदार विलेन का किरदार निभाया था। उन्होने जिस तरह का किरदार निभाया था वो लाजवाब था और लोगों ने पहली बार इस तरह का इमरान हाशमी देखा था।
अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अभिनेता के साउथ के एक दमदार प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं जिसका नाम 'ओजी' होने वाला है। इस फिल्म के लीड रोल में पवन कल्याण दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications