..................... Emraan hashmi post latest workout picture, Fans says preparing hard for Tiger 3! इमरान हाशमी ने फिर दिखाई दमदार बॉडी - Hindi Filmibeat

Tiger 3- इमरान हाशमी ने फिर दिखाई दमदार बॉडी, फैंस बोले 'सलमान भाई पिटने वाले हैं'

सुपरस्टार सलमान खान की टाइगर 3 काफी जोरों से शूट की जा रही है और इस फिल्म के लिए सभी सितारे काफी मेहनत कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि काफी जल्दी इस फिल्म के विलेन यानि इमरान हाशमी उड़ान भरने वाले हैं और तुर्की जाकर वो इस फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ने वाले हैं। सलमान खान से भिड़ने के लिए इमरान हाशमी कितनी मेहनत कर रहे हैं और जिम में पसीना बहा रहे हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं।

लेकिन इस वक्त जो तस्वीर सामने आई है वो किसी को भी खुश करने के लिए काफी है। दरअसल इस तस्वीर में इमरान हाशमी काफी धमाकेदार बॉडी और लुक के साथ नजर आ रहे हैं।

emraan hashmi, tiger 3, इमरान हाशमी, टाइगर 3

इस तस्वीर के सामने आते ही ये काफी पसंद की जा रही है और फैंस का कहना है कि इमरान हाशमी सलमान खान से भिड़ंत के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं।

तस्वीर को खुद पोस्ट किया है

तस्वीर को खुद पोस्ट किया है

इमरान हाशमी ने इस तस्वीर को खुद पोस्ट किया है और जिम मोटिवेशन फैंस के लिए साझा किया है। उन्होने इसके साथ लिखा.. 'फ्राइडे फ्लेक्स। हैशटैग जिम मोटिवेशन, हैशटैग ट्राइसेप्स वर्काउट।' इमरान हाशमी इस तस्वीर में ट्राइसेप्स के सेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

मोहित सूरी ने एक कमेंट किया है

मोहित सूरी ने एक कमेंट किया है

जाहिर है सलमान खान के सामने शर्ट उतारने के लिए उनको काफी मेहनत करनी ही थी। इस तस्वीर पर मोहित सूरी ने एक कमेंट किया है और इस लुक को 'किलर' कहा है। सलमान खान और उनकी पूरी स्टारकास्ट इस समय तुर्की में है और रशिया से शूट करके वो वहां पर पहुंचे हैं।

टाइगर 3

टाइगर 3

खबर थी कि टाइगर 3 के लिए पहला सीन इमरान हाशमी तुर्की में ही शूट करेंगे। हालांकि किसी ने भी इस बात को लेकर ऐसा ऐलान नहीं किया है कि इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा हैँ।

इमरान हाशमी ने कहा था

इमरान हाशमी ने कहा था

हाल ही में पता चला था कि इमरान हाशमी ने कहा था कि वो ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैँ। हालांकि सभी जानते हैं कि क्या सच्चाई है। यशराज फिल्म्स की ये धमाकेदार सीरीज अभी तक कामयाब रही है और इस फिल्म को तो एक अलग लेवल पर बनाया जा रहा है।

अलग मोड़ लेकर आएगा

अलग मोड़ लेकर आएगा

सलमान खान का किरदार काफी अलग होने वाला है और पठान से इस फिल्म का संबंध एक अलग मोड़ लेकर आएगा। यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म की कहानी को काफी शानदार तरीके से उतारने का फैसला किया है।

बड़े बजट पर बनी

बड़े बजट पर बनी

मनीष शर्मा निर्देशित ये फिल्म काफी बड़े बजट में तैयार हो रही है और इसके पहले टाइगर जिंदा है काफी बड़े बजट पर बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X