घनचक्कर बना देंगे मराठी इमरान और पंजाबी विद्या
इमरान हाशमी और विद्या बालन की आने वाली फिल्म घनचक्कर में इमरान हाशमी एक मराठी लड़के का किरदार निभा रहे हैं और विद्या बालन ने एक पंजाब लड़की का किरदार निभाया है। घनचक्कर फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने ही मीडिया को ये बात बताई कि इमरान हाशमी फिल्म में एक मराठी किरदार निभा रहे हैं। साथ ही राजकुमार ने ये भी कहा कि मराठी किरदार में इमरान हाशमी बहुत ही परफेक्ट लगे हैं क्योंकि इससे पहले इमरान हाशमी ने इस तरह का किरदार कभी नहीं निभाया है।
राजकुमार गुप्ता ने कहा, "यह सच है कि इमरान फिल्म 'घनचक्कर' में एक मराठी किरदार निभा रहे हैं। यह बहुत रोचक है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कोई भी ऐसा किरदार नहीं किया है। फिल्म पूरी तरह से मुंबई में शूट की गई है।" घनचक्कर फिल्म के ट्रेलर भी काफी रोमांचक हैं। इस ट्रेलर में विद्या बालन को तो पंजाबी बोलते हुए दिखाया गया है लेकिन इमरान हाशमी को मराठी बोलते नहीं दिखाया गया। लेकिन राजकुमार ने इस बात पर से परदा उठाकर फिल्म को लेकर लोगों के दिल में एक नया रोमांच पैदा कर दिया है।
घनचक्कर फिल्म में एक मराठी युवक की शादी एक तेजतर्रार पंजाबी लड़की से होती है। अभिनेत्री विद्या बालन इसमें पंजाबी लड़की का किरदार निभा रही हैं। राजकुमार गुप्ता ने आगे कहा, "फिल्म में विद्या पंजाबी बोलती है, लेकिन आप को यह देखने का इंतजार करना चाहिए कि इमरान कैसे बारीकी से मराठी की भूमिका निभाते हैं।" घनचक्कर फिल्म 28 जून को रिलीज होगी। हर किसी को इंतजार है इस फिल्म के रिलीज होने का। इमरान हाशमी और विद्या इससे पहले फिल्म दि डर्टी पिक्चर में नज़र आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












