"मेरे और ऐश्वर्या राय के बीच गलतफहमी है...मिलूंगा तो माफी मांग लूंगा!"

हाल ही में वो बात तो याद होगी जब ऐश्वर्या राय ने खुद कहा था कि वो अजय देवगन स्टारर बादशाहो में काम कर रही हैं। फिर उन्होंने प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए और सबने इसका दोष मढ़ा इमरान हाशमी पर।

जिन्हें नहीं याद हो, तो बता दें कि इमरान हाशमी और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है क्योंकि ऐश्वर्या राय को इमरान ने प्लास्टिक कहा था, करण जौहर के शो पर।

aishwarya rai bachchan emraan hashmi

हालांकि ना ऐश्वर्या राय ने और ना ही इमरान हाशमी ने इस बारे में कभी बात की। अब इमरान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं, ये सब तो उस कॉफी हैंपर के लिए था।
[1 नहीं, 2 नहीं, 10 बार बच्चन परिवार को शर्मिंदा कर चुकी हैं ऐश्वर्या]

करण अपने शो में आपसे शैतानी में कुछ भी निकलवा लेते हैं और आप बस कह जाते हैं। वो भी ऐसा ही एक पल था। मुझे तो लगता है कि ऐश्वर्या राय इस बात को भूल भी गई होतीं, अगर आप लोगों ने बार बार इसके बारे में छाप कर उन्हें याद नहीं दिलाया होता। बहरहाल अगर उन्हें वाकई बुरा लगा है तो मैं ज़रूर जब भी उनसे मिलूंगा, इस बाबत माफी ज़रूर मांगूंगा।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय को किसी ने FAKE कह दिया हो। जानिए क्यों उनके साथ हमेशा ऐसा हो जाता है -
इमरान हाशमी ने कहा फेक
इमरान हाशमी से कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में कई हस्तियों के नाम के साथ उन पर एक शब्द में कुछ कहने को कहा गया। उन्होंने ऐश्वर्या राय के लिए एक शब्द दिया - प्लास्टिक!

इस इंडस्ट्री में बहुत प्लास्टिक है
विवेक ओबेरॉय ने एक बार ऐश्वर्या राय पर बात करते हुए कहा था कि इस इंडस्ट्री के लोगों में टपरवेयर से ज़्यादा प्लास्टिक है। इसलिए उनकी 'राय' कभी नहीं सुननी चाहिए।

हर समय एक्टिंग
ऐश के लिए ये भी कहा जाता है कि वो इतनी परफेक्ट एक्टर हैं कि कभी उस ज़ोन से बाहर ही नहीं निकलतीं। उनका कोई रियल सेल्फ है ही नहीं। इसलिए उन्हें फेक कहना गलत है।

रेखा मां
ऐश ने स्टारडस्ट अवार्ड में रेखा को मां कह कर संबोधित किया। उनकी बात और लहज़े से साफ झलक रहा था कि वो कुछ MEAN नहीं करतीं, बस उन्हें अपने अलग स्टाईल में कुछ बोलना था तो बोल दिया।

पा...पा....पा
स्टारडस्ट अवार्ड में ही प्रेस इंटरेक्शन के दौरान अमिताभ बच्चन इंटरव्यू दे रहे थे और ऐश दौड़ते हुए कैमरे के सामने आईं और पा इज़ द बेस्ट चीखने लगीं...अपनी अजीब सी एक्साइटमेंट के साथ। अमिताभ बच्चन को उन्हें टोकना पड़ा कि आप आराध्या नहीं हैं।

नकली बोली
ऐश को उनकी अजीब से एक्सेंट यानि कि बोली के लिए हमेशा से टोका गया है। क्योंकि जब भी वो बात करती हैं लगता ही नहीं कि वो दिल से बात कर रही हैं।

हंसी...क्या सच में हंसी
उतनी ही नकली ऐश की हंसी को भी कहा जाता है। उन्हें हमेशा से ही नकली हंसने के लिए लोगों ने काफी मज़ाक का पात्र बनाया है। लेकिन शायद ऐश तक ये हेडलाइन्स पहुंचती नहीं हैं।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल
ऐश्वर्या राय बच्चन कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में आई थीं और उनकी काफी आलोचना हुई। क्योंकि कपिल के शो में भी अगर कोई फेक रह ले तो उसे कांपती हुई सलामी देनी चाहिए।

मिस वर्ल्ड
ऐश की ये नकली चीज़ें पकड़ना लोगों ने तब शुरू किया जब उनकी मिस वर्ल्ड स्पीच वायरल हुई थी। वाकई इतना नकली और बनावटी जवाब उस दौरान किसी ने नहीं दिया था लेकिन फिर भी ऐश तो ऐश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X