ऐश्वर्या राय बच्चन से क्यों मांफी मांगना चाहते हैं इमरान हाशमी? बोले- 'पछतावा है, मैं उनका बड़ा फैन था'

Emraan Hashmi Aishwarya Rai

Emraan Hashmi Aishwarya Rai Bachchan- ऐश्वर्या राय बच्चन का फैन भला कौन नहीं है। इमरान हाशमी ने कुछ समय पहले उनको लेकर कुछ ऐसा कहा था कि बवाल मच गया था। अब वो इस बात पे शर्मिंदा हैं और माफी मांगना चाहते हैं।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने ऐश को प्लास्टिक कह डाला था। इसके बाद अभिनेत्री के फैंस को बुरी तरह से ट्रोल किया था। अब इमरान हाशमी का एक वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें वो लल्लनटॉप से बात कर रहे थे और उनसे इसी बात को लेकर सवाल किया गया था।

माफी मांगेगे इमरान हाशमी

इमरान हाशमी इस दौरान बात कर रहे थे और उनसे ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक बोलने वाली बात पर पछतावे का सवाल पूछा गया था। इमरान ने कहा, ''मुझे उस बात का पछतावा है। मैं उनकी वैन के बाहर 3 घंटे तक खड़ा रहा हूं देखने के लिए। हम दिल दे चुके सनम के बाद बहुत बड़ा फैन था मैं उनका। मोहित और मैने पकड़ के रखा था कि कहीं जाना मत, फिल्मिस्तान में हमारी फिल्म की शूटिंग भी चल रही थी। कसूर की शूटिंग चल रही थी और मुझे पता चला कि ऐश्वर्या राय भी शूटिंग कर रही हैं। मैं बड़ा फैन था, अभी भी हूं। पर्सनली मैं कभी उनसे नहीं मिला और ना ही बात हुई है। मैं उनसे माफी मांगना पसंद करूंगा।'' इमरान हाशमी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने कहीं ऐसी बातें

इमरान हाशमी के इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''नफरत करने वाले ऐश्वर्या राय बच्चन को कुछ भी कह सकते हैं, वह अब तक की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं।''

एक ने लिखा, ''कम से कम वो ईमानदार है।'' एक ने लिखा, ''पछतावा होना भी चाहिए..।'' एक ने लिखा, ''1 गारंटी है अगर वो आपसे मिलेगी तो अच्छे से ही मिलेगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X