नेपोटिज्म पर बोले इमरान हाशमी, उंगली पकड़कर आगे किया जाता है, सफर आपका होता है
बॉलीवुड के सीरिएल किसर के नाम से मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी काफी समय के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। बता दें कि इमरान हासमी ने हाल ही मे बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इसमें कोई शक नहीं है कि आप आसानी से किसी स्टार के भाई या बेटे, बेटी है तो आपको आसानी से इंडस्ट्री में स्टार्ट मिल जाएगा। इमरान कहते है कि इसके बाद बाजी आपके हाथ में है कि आप उसको कैसे खेलते है।
अगर आप बेहतर अभिनेता है तो ही आगे जा पाएंगे क्योंकि उसके बाद कोई ये नहीं देखता कि आप क्या है। आप तभी आगे जाओगे जब आप उसके काबिल होगे।

इमरान ने कहा कि हां ये सही है कि मेरे अंकल महेश भट्ट की वजह से मुझे इंडस्ट्री में चांस मिला है लेकिन उसके बाद हमारी जिम्मेदारी है कि हम आगे बढ़ते है या नही।
बता दें कि इमरान का कहना है कि उनका भी एक बेटा है और उसके लिए उन्होने सारे रास्ते खोले हुए कि वो जो चाहे वो बन सकता है। बता दें कि वो पहली बार अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने जा रहे है।
इस फिल्म का नाम चीट इंडिया है और इसकी शूटिंग की शुरुआत लखनऊ में हो चुकी है। बता दें कि इसके पहले इस फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया है जिसमें इमरान हासमी चीट इंडिया लिखते हुए नजर आ रहा है।
खबर है कि इस फिल्म का सब्जेक्ट भारत की शिक्षा व्यवस्ता को लेकर है और ये एक फिक्शन स्टोरी है। गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी असल जिंदगी में हुई घटनाओं से प्रेरित होगी..
जो सिस्टम की गई सारी बातें खोलकर आपके सामने रख देगी। बता दें कि इस फिल्म को सौमिक सेन निर्देशित कर रहे है जो आपको गुलाब गैंग में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications












