..................... Emraan Hashmi On His Affairs Said I Am Continues Relationship With My Wife When I Am Nothing - Hindi Filmibeat

Emraan Hashmi ने अपने अफेयर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी जेब में फूटी कौड़ी नहीं थी...

Emraan Hashmi

Emraan Hashmi Affairs: इमरान हाशमी को बॉलीवुड का 'सीरियल किसर' कहा जाता है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि बहुत सारी फिल्में देने के बाद वह पहले तो इंडस्ट्री से गायब हो गए। लेकिन कुछ वक्त पहले इमरान हाशमी ने बतौर हीरो नहीं बल्कि विलेन के तौर पर इंडस्ट्री में कमबैक किया। आज वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।

लेकिन हाल ही में इमरान हाशमी को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में इमरान हाशमी से पूछा गया कि हमने कभी भी आपके अफेयर्स के बारे में नहीं सुना है तो इमरान हाशमी भी हंसने लग जाते हैं।

इमरान हाशमी इस पर बात करते हुए कहते हैं कि आप मुझे इस पर कमेंट करना चाहते हैं। हां नहीं हुए हैं मेरे अफेयर्स। उनसे सवाल किया गया कि आमतौर पर ऐसा होता है कि बॉलीवुड में आने वाले लोगों के अक्सर अफेयर की चर्चा होती है। इस पर इमरान हाशमी कहते हैं कि सुनाई नहीं पड़े क्योंकि थे ही नहीं अफेयर्स।

इमरान हाशमी आगे कहते हैं कि "आप इतना ज्यादा चौंक क्यों रहे हो। मैं रिलेशनशिप में विश्वास रखता हूं और मेरी पत्नी परवीन मेरे साथ तब से थी जब मेरी जेब में फूटी कौड़ी भी नहीं थी। इसीलिए मेरी जिंदगी में उसकी बहुत ज्यादा वैल्यू है और मैं कभी भी उसको नहीं छोडूंगा। हमारी शादी को 18 साल हो चुके हैं।"

Read more about: emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X