'वो हीरो जो सभी हीरोइनों को किस करता है' वाले टैग से परेशान इमरान हाशमी, कहा, मैं थक चुका हूं
फिल्म मर्डर, जहर, तुमसा नहीं देखा, आशिक बनाया आपने जैसी फिल्मों से करियर का शुरुआत करने वाले अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि एक समय पर वो 'सीरियल किसर' टैग से परेशान हो चुके थे। उन्होंने कहा, 'वो हीरो जो सभी हीरोइनों को किस करता है' वाली छवि से मुझे बाहर निकलना था।
इमरान हाशमी ने कहा, "मेरे करियर के पहले 10 वर्षों तक, मैं ये फिल्में कर रहा था और दुर्भाग्य से, मैंने खुद ही अपने साथ यह टैग जोड़ा है। यह टैग मैंने खुद को एक मजाक के रूप में दिया था, लेकिन फिर यह हर तरफ फैल गया। मीडिया ने इसके बारे में बात करना शुरू कर दिया, और फिर सब कुछ बदल गया। कोई लेख हो या फिल्म रिव्यू हो, यह टैग हर जगह हावी हो गया।"

एक्टर ने कहा, "और फिर आप ऐसे देश में थे जो स्क्रीन पर सेक्शुअलिटी दिखाने को लेकर काफी ऑब्सेसिव है। उस समय यह चर्चा का विषय बन गया कि 'एक हीरो है जो अपनी सभी हीरोइनों को किस करता है'.."
फिल्मों की च्वॉइस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे समय बीतता गया, मुझे इसका एहसास हुआ। मुझे इस तरह के रोल कर करके थक चुका था। मैं एक सैचुरेशन प्वाइंट पर पहुंच गया, भले ही वे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कर रही थीं। मुझे लगा कि मुझमें एक अभिनेता है जो और कुछ करना चाहता है।"
इमरान हाशमी ने कहा, "मैं एक अभिनेता के रूप में परिपक्व हो रहा हूं, लेकिन इन कहानियों को चुनने के लिए मजबूर हूं क्योंकि यही वर्क करता है और हमारी इंडस्ट्री में हम हर चीज की जेरॉक्स कॉपी चाहते हैं। हालांकि, मुझे क्रिएटिव फुलफिलमेंट नहीं मिल रहा है।"
एक्टर ने कहा कि उन्होंने देखा कि फैंस ने 'शंघाई' और 'टाइगर्स' जैसी फिल्मों में उनके काम को पसंद किया जिससे वह पहले दूर थे। बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो इमरान 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं, जो 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
