..................... Emraan Hashmi not interested to work with Sunny Leone in Jism 2 | जिस्म 2 नहीं करेंगे इमरान हाशमी - Hindi Filmibeat

जिस्म 2 नहीं करेंगे इमरान हाशमी

Emraan Hashmi
जहां हर कोई इस समय पोर्न स्टार सन्नी लियोन के साथ काम करने को उतावला है वहीं एक स्टार ऐसा है जिसने सन्नी को साथ काम करने से इंकार कर दिया है और उस सितारे का नाम है अभिनेता इमरान हाशमी, जिन्होंने सन्नी के अपोजिट जिस्म 2 में काम करने से इंकार कर दिया है। इमरान हाशमी को भट्ट कैंप का चहेता कहा जाता है, इसलिए उनको यह फिल्म ऑफर हुई तो किसी को आश्चर्य नहीं हुआ लेकिन इमरान के इंकार से हर कोई हैरान रह गया।

इमरान हाशमी का कहना है कि वो इन दिनों एक जैसे रोल नहीं करना चाहते हैं। वो अपनी इमेज को थोड़ा सा बदलना चाहते हैं इसलिए वो अब अपने बोल्ड करेक्टरों को थोड़ा विराम देना चाहते हैं। इमरान का कहना है कि अभी हाल ही में उन्होंने मर्डर 2 और द डर्टी पिक्चर की है जिसमें उनके रोल काफी बोल्ड रहे हैं इसलिए वो अब थोड़ा कूल और लाइट रोल करना चाहते है इसलिए उन्होंने जिस्म 2 छोड़ी है।

वैसे आपको बता दें कि जिस्म के पहले पार्ट में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की जोड़ी थी। फिल्म की निर्देशिक पूजा भट्ट थीं। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। लेकिन आज सूरत बदली हुई है। दोनों ही सितारों का ब्रेकअप हो गया है। वैसे भी महेश भट्ट के बारे में कहा जा रहा है कि वो अपने बेटे राहुल को इस फिल्म के जरिये लांच करना चाहते हैं। खैर देखते हैं कि बॉलीवुड का वो कौन खुशनसीब बंदा होगा जो सन्नी लियोने के अपोजिट काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X