'किसी नौसिखिए में दम नहीं जो मेरे चुम्मे की बराबरी करे'

इन दिनों इमरान अपनी आने वाली फिल्म 'राजा नटवरलाल' को लेकर चर्चित हैं। फिल्म में उनके साथ परेश रावल और पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक हैं, फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। प्रमोशन करते वक्त जाहिर है इमरान को हर किसी के सवाल का जवाब देना ही पड़ता है इसलिए उन्हें कभी-कभी अजीब-अजीब चीजों से भी गुजरना पड़ता है।

'किसी नौसिखिए में दम नहीं जो मेरे चुम्मे की बराबरी करे'

लेकिन इस बार अजीब सवाल के जवाब में इमरान हाशमी ने बड़ा ही बोल्ड उत्तर दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इमरान ने कहा कि आज के न्यूकमर चाहे जितने भी किसिंग सीन दे लें लेकिन वो कभी भी मेरी बराबरी नहीं कर सकते हैं क्योंकि मेरे पास उनके 10 घंटों के अनुभव की तुलना में 1,000 घंटों का अनुभव है। मुझे पता है कि न्यू कमर्स किस करने में काफी दम-खम लगाते हैं लेकिन किसी में दम नहीं जो मेरे चुम्मे की बराबरी कर ले।

मेरे पास उनके 10 घंटों के अनुभव की तुलना में 1,000 घंटों का अनुभव है

इमरान की यह बात सुनकर हर किसी के होश उड़ गये, इमरान ने यह जवाब इसलिए दिया था क्योंकि उनसे पूछा गया था कि नए कलाकारों ने पर्दे पर चुंबन देना शुरू कर दिया है, ऐसे में आपकी सीरयल किसर इमेज को खतरा तो नहीं।

मालूम हो कि फिल्म 'राजा नटवरलाल' में उनके साथ परेश रावल और पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक है। फिल्म में उनका और हुमैमा का लिपलॉक सीन भी है जिसे प्रमुखता से फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जा रहा है।

इस लिपलॉक सीन के बाद हुमैमा मलिक अभिनेता इमरान की 29 वीं अभिनेत्री बनी गईं हैं जिन्हें वो किस करेंगे। जिसके बारे में बात करते हुए हुमैमा ने कहा कि यह एक नार्मल सीन था जो फिल्म के लिए जरूरी था इसलिए हमने किया। मुझे इस सीन को करने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं हुई। फिल्म 'राजा नटवरलाल' 29 अगस्त को रिलीज हो रही है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/ctlbPjBpObA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X