धमाकेदार पोस्टर के साथ इमरान हाशमी ने किया 'चेहरे' के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान, दमदार लुक!
महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी लगातार अपनी फिल्म चेहरे को लेकर बिजी हैं और फिल्म काफी चर्चा में चल रही है। बात करें अमिताभ बच्चन की तो वो उम्र के इस पड़ाव पर भी लगातार काम कर रहे हैं और एक से बढ़कर धमाकेदार प्रोजेक्ट्स से वो जुड़े हुए हैँ। बता दें कि इस समय अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर खबर सामने आई है और वो ये है कि फिल्म चेहरे से उनका एक धमाकेदार पोस्टर रिलीज किया गया है।
इमरान हाशमी का ये पोस्टर सामने आने के बाद से ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक लुक रिलीज किया गया था। इसके बाद से लोगों को इंतजार था कि कब इमरान हाशमी का पोस्टर सामने आता है।

इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए इमरान हाशमी लिखते हैं कि.. 'आज ईमानदार वो है जिसकी बेईमानी पकड़ी नहीं गई है। और बेगुनाह वो है कि जिसका जुर्म पकड़ा ना गया हो।
18 मार्च को रिलीज होगा चेहरे का ट्रेलर। फिल्म 9 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी इस समय फिल्म मुंबई सागा को लेकर भी चर्चा में हैं।
बात करें महानायक की तो अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वो कई अलग अलग लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली तीन फिल्मों के लुक्स साझा किए हैं जो कि फैंन के द्वारा बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications