..................... Emraan Hashmi movie ground zero will release on this date tease come with Sikandar - Hindi Filmibeat

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के साथ आएगा 'ग्राउंड ज़ीरो' का टीजर, इस दिन रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म

By Filmibeat Desk
Emraan Hashmi

Ground Zero Release Date: इमरान हाशमी की फिल्मों का इंतजार तो फैन्स बेसब्री से करते हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' अपने ऐलान के बाद से ही सुर्खियों में है। यह रोमांचक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म न केवल दर्शकों को एक दमदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, बल्कि इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित सोलो लीड वापसी का भी जश्न है। इस हफ्ते फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो रहा है। जिसे सलमान खान की फिल्म सिकंदर के साथ थिएटर में देखा जाएगा। बता दें कि सिकंदर फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

पिंकविला के मुताबिक अगली बड़ी फिल्म जो आने वाली है वह है सलमान खान की सिकंदर। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आएंगे। ऐसे में अगर फिल्म के साथ ग्राउंड जीरो का टीजर रिलीज किया जाएगा तो अधिक संख्या में लोग इस टीजर को देख पाएंगे जिससे फिल्म को फायदा होगा।

अपने जन्मदिन पर इमरान हाशमी के फैंस के लिए यह फिल्म एक खास तोहफा है। वे इसमें बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की भूमिका में नज़र आएंगे, जो एक हाई-प्रोफाइल राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे की दो साल लंबी जांच का नेतृत्व करते हैं। इमरान को आखिरी बार 2021 की हॉरर फिल्म 'डिब्बुक' में सोलो लीड में देखा गया था। वहीं अब 'ग्राउंड ज़ीरो' में वे एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का अनोखा संगम पेश करते हुए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

फिल्म की कहानी एक वास्तविक ऑपरेशन से प्रेरित है, जो दशकों तक गोपनीय रखा गया था। यह बीएसएफ के इतिहास में सबसे साहसी अभियानों में से एक है, जिसे 2015 में आधिकारिक तौर पर मान्यता और सम्मान प्राप्त हुआ था। 'लक्ष्य' जैसी देशभक्ति से भरपूर फिल्म के निर्माताओं द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और इसका निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है। 'ग्राउंड ज़ीरो' 25 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X