भट्ट कैम्प में इमरान की वापसी
बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट और मुकेश भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'इन्विजिबल' में अभिनेता इमरान हाशमी को मुख्य भूमिका में लेने का विचार कर रहे हैं। दूसरी ओर मीडिया में उड़ रही खबरों के मुताबिक हाशमी अभी फिल्म के लिए हां कहने को लेकर दुविधा में हैं। उल्लेखनीय है कि हाशमी ने भट्ट कैम्प की फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत की थी।
महेश भट्ट हालांकि बड़ी लापरवाही से अफवाहों को खारिज करते हुए नई फिल्म में हाशमी के काम करने की खबर की पुष्टि कर रहे हैं। लेकिन फिल्म के एक करीबी सूत्र का कहना है, "इमरान के महेश भट्ट के साथ काफी अच्छे सम्बंध हैं।

यहां तक कि भट्ट साहब को किसी फिल्म के लिए इमरान से पूछने की जरूरत भी नहीं है, उनके कहने भर से इमरान फिल्म करने को तैयार हो जाएंगे। लेकिन 'विशेष फिल्म्स' की परम्परा रही है कि वह कलाकारों को फिल्में करने या न करने की आजादी देते हैं। वह पेशेवर और निजी रिश्तों को अलग-अलग तरह से देखते हैं।"
महेश ने हाशमी की मुख्य भूमिका वाली अगली फिल्म के नाम 'इंन्विजिबल' की पुष्टि करते हुए कहा, "इमरान इस वक्त न्यूयार्क में है। मैंने कुछ ही देर पहले उससे फोन पर बात की। वह निश्चित रूप से किसी बात से नाराज नहीं है। हमारा रिश्ता फिसलने वाली रेत का नहीं बना है। हमारे बीच बेहद अच्छे रिश्ते हैं।"
महेश भट्ट ने कहा, "इमरान हमारी अगली फिल्म 'इन्विजिबल' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट करेंगे। शगुफ्ता रफीक और विक्रम ने फिल्म की कहानी लिखी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सविस।


Click it and Unblock the Notifications