इमरान मेरा ही बच्चा हैः महेश भट्ट

निर्देशक महेश भट्ट का कहना है कि एक्टर इमरान हाशमी को हमने ही तैयार किया है और हमने उन्हें स्टार बनाया है। वह हमारा बच्चा है और हम उनसे दूरी नहीं बना सकते हैं। जब हमने उसकी तलाश की तो फिल्म उद्योग के लोगों ने उसे खारिज कर दिया और कहा कि वह अच्छा नहीं दिखाई देता है। लेकिन अब सब कुछ बदल गया है और अब लोग कहते हैं कि वह ऐसे फिल्मी सितारों में शामिल हैं जिन्हें सबसे कम आंका गया।
इमरान को सफल होता देख भट्ट बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि वह समय के साथ विकसित हुआ है। वह सभी तरह की फिल्में कर रहा है। वह जन्नत जैसी व्यवसायिक फिल्म कर रहा है और दूसरी तरफ वह शंघाई जैसी गंभीर फिल्में कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











