यूपी में मर्डर के लिये आये इमरान हाशमी

Emraan Hashmi in Lucknow to Promote his upcoming movie Murder 2
लखनऊ। पर्दे पर हर वक्त लड़कियों से घिरे रहने वाले फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी बेहद ही सरल अंदाज में नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। सीरियल किसर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके इमरान को अफसोस है कि लोग उन्हें सीरियल किसर कहते हैं। उनका कहना है कि यदि उनके किस सीन के साथ दर्शक उनके अभियन को देखते तो शायद और बेहतर होता।

अपनी फिल्म मर्डर-2 के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए इमरान एराज मेडिकल काजेल भी गए जहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उन्हें आटोग्राफ दिए। इमरान का कहना है कि फिल्म मर्डर-2 युवा वर्ग को काफी पसन्द आएगी। फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के साथ लखनऊ आए इमरान ने दर्शकों द्वारा खुद को दिए गये टाइटल पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि फिल्मों में उनके द्वारा दिए गये किस सीन को ही हाईलाइट किया जाता है।

दर्शक उनके किस सीन को लेकर चर्चा करते हैं जबकि उनके अभिनय के बारे में कोई बात नहीं करता। इनरान कहते हैं कि वे अच्छे अभिनेता के तौर पर पहचान बनाना चाहते हैं। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि मर्डर-2 उनकी पिछली फिल्म मर्डर से बिल्कुल अलग है जबकि दर्शक इसे मर्डर का ही सीक्वेल समझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में दर्शकों को निठारी काण्ड की याद आएगी।

फिल्म में इमरान खान एक इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। बालीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के अंदाज को देखकर लखनऊवासी हैरत में पड़ गए। बेहद सरल अंदाज में आए इमरान का शहरवालों ने जोरदार स्वागत किया। एराज मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और अपनी निजी जिदंगी के अनुभव बांटे। कई मरीजों ने उनसे उनके फिल्मी सफर की बात की तो किसी ने फोटो खिंचवाने की जिद भी कर दी। इस अवसर पर मौजूद महेश भटट ने भी मरीजों से बात की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X