टाइगर 3 से अब सामने आया इमरान हाशमी का दमदार लुक, सलमान खान से भिड़ंत की तैयारी!
सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की धमाकेदार फिल्म टाइगर 3 को लेकर अब काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ हाल ही में रशिया के लिए निकल गए हैं और लगातार वहां फिल्म की शूटिंग करेंगे। बता दें कि दोनों के लुक्स वायरल हो रहे हैं और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सुबह से ही लगातार ट्विटर पर टाइगर 3 ट्रेंड हो रहा है। इसके अलावा अब कुछ ऐसा हुआ है कि इमरान हाशमी के फैंस काफी खुश हुए हैं।
बता दें कि इमरान हाशमी का एक लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में वो रशिया जाते हुए नजर आ रहे हैं ऐसा फैंस का कहना है। इमरान हाशमी इस तस्वीर में पहले से काफी ज्यादा हट्टे कट्टे नजर आ रहे हैं और सलमान खान से पंगा लेने के लिए तैयार हैं।

इमरान हाशमी ने दाड़ी बढ़ाई हुआ है और पहली बार इतनी तगड़ी बॉडी नजर आ रही है। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई सलमान खान के फैंस के साथ साथ इमरान हाशमी के फैंस भी इसकी लगातार तारीफ कर रहे हैँ। जानिए क्या कह रहे हैं फैंस...

कमेंट कर रहे हैं
इमरान हाशमी की इस तस्वीर पर उनके फैंस कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है.. 'टाइगर टाइगर टाइगर, इमरान हाशमी सलमान खान की भिड़ंत, नया लुक।' इमरान हाशमी की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

इमरान हाशमी का निगेटिव रोल
इमरान हाशमी और सलमान खान पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले है। ऊपर से इमरान हाशमी का निगेटिव रोल सभी को काफी प्रभावित करेगा। सलमान खान के साथ उनकी बॉंडिंग शानदार है।

तगड़ा एक्शन
इमरान हाशमी और सलमान खान के अलावा इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी काफी तगड़ा एक्शन करती नजर आने वाली हैं। जोया इस बार और खतरनाक होंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका एक्शन काफी अलग लेवल का होने वाला है।

मनीष शर्मा
टाइगर सीरीज में ये पहली बार होगा कि सलमान खान के अलावा फिल्म में कोई और सुपरस्टार भी नजर आएगा। मनीष शर्मा इस फिल्म को काफी दमदार बना रहे हैं और इसके लिए उन्होने कई देशों की लोकेशन चुनी हैं।

ईद के मौके पर देख सकते हैं
सलमान खान और इमरान हाशमी की इस क्लैश को आप अगले साल ईद के मौके पर देख सकते हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की पठान के 4 महीने बाद फिल्म रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications