हॉट मौनी रॉय के साथ इमरान हाशमी का वीडियो वायरल, स्टीमी Kiss ने हिलाया लोगों का दिमाग!

'शोटाइम' वेब सीरीज को लेकर इस वक्त इमरान हाशमी और मौनी रॉय खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन इस सीरीज से एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसको देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
यास्मीन अली के किरदार में नजर आने वाली मौनी रॉय ने इस सीन में सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान को किस किया है। ये स्टीमा किस देखकर आप अपनी पलकें तक नहीं झपका पाएंगे। इमरान हाशमी के साथ ऑन-स्क्रीन किस के ढेरों वीडियोज हैं लेकिन मौनी रॉय ने पहली बार उनके साथ ऐसी सीन दिया है।
शो 'शोटाइम' में इमरान हाशमी को रघु खन्ना के दमदार किरदार में देखा जाने वाला है। हालांकि ये सीन किस मोमेंट में होता है इसके लिए आपको सीरीज देखनी पड़ेगी। इस वीडियो की बात करें तो इसमें मौनी रॉय कह रही हैं,
"आप लोग केवल नंबर्स को लेकर चिंतित हैं। किसी को मनोरंजन की परवाह नहीं है।" फिर वह रघु से पूछती है, "एजेंट हसीना का क्या हुआ? दुनिया को यह जानने की जरूरत है कि मैं 'किल बिल' जैसा कुछ कर रही हूं। इसमें यास्मीन अली एजेंट हसीना की भूमिका में हैं।"
रघु कहता हैं, "मेरा विश्वास करो, तुम शानदार हो। हम जल्द ही इसका ऐलान करेंगे। अब मुझे वह किस दो।" इसके बाद दोनों किस करते हैँ। इस वीडियो को किसी इमरान हाशमी के फैनपेज पर साझा किया गया है।
इस वीडियो के साथ कैप्शन में फैन ने लिखा है, ''इमरान हाशमी किस के साथ वापस आ गए है। शोटाइम स्ट्रीमिंग इस शुक्रवार, 8 मार्च को केवल डिज्नी+ हॉटस्टार पर..'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और इसको काफी पसंद कर रहे हैं। मौनी रॉय की तरफ से इस किसिंग सीन को लेकर रिएक्शन आना अभी बाकी है। उनको अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के लिए जाना जाता है।
किस को लेकर दे चुके हैं विवादित बयान
इमरान हाशमी और किसिंग का नाता काफी पुराना रहा है। कई बार तो वो इसको लेकर बयानबाजी के चलते विवाद में भी रह चुके हैं। एक बार 'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर ने इमरान हाशमी से सवाल किया कि किस एक्ट्रेस को किस करना उनके लिए सबसे खराब रहा? जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए मल्लिका शेरावत का नाम ले दिया और कहा कि उनके साथ किस करना उनके लिए एक बुरे सपने जैसा अनुभव था.. इसके बाद वो ट्रोल हुए थे। फिलहाल आप मौनी रॉय के साथ ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications