मुझे 'A' लिस्ट में शामिल नहीं होनाः इमरान हाशमी

इमरान हाशमी अभी करण जौहर की एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। विशाल भारद्वाज की 'एक थी डायन' और राजकुमार गुप्ता की 'घनचक्कर' में काम कर रहे हैं। हाल ही में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म के आधार पर जब उनसे पूछा गया कि ए लिस्ट के अभिनेता की सूची में वह आगे बढ़ रहे हैं तो उन्होंने जबाव दिया कि मैं वास्तव में कभी भी नहीं चाहता कि मुझे किसी एक लिस्ट में शामिल किया जाए।
मैं हमेशा उस तरह की फिल्में करता हूं जिसमें मैं यकीन करता हूं। मैं किसी भी सूची में शामिल नहीं हूं। मैं जोखिम वाली फिल्मों में काम करना चाहता हूं। मैं जोखिम भरे फिल्मों के लिए प्रयास करता हूं और उसे सफल बनाता हूं। इमरान ने कहा कि वह सलमान खान के बाद जन अपील के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











