..................... Emraan Hashmi | Jannat 2 | IPL 5 | इमरान हाशमी | जन्नत 2 | आईपीएल 5 - Hindi Filmibeat

IPL 5 को जन्नत 2 से डरना चाहिएः इमरान

इंडियन प्रीमियर लीग 5 आईपीएल के दौरान रिलीज होने वाली जन्नत 2 से वापसी कर रहे अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि वह फिल्म की रिलीज को लेकर जरा भी परेशान नहीं हैं। उलटे उनका कहना यह है कि आईपीएल को जन्नत 2 से डरना चाहिए। देखें जन्नत 2 का ट्रेलर

फिल्म निर्देशक कुणाल देशमुख की यह फिल्म 2008 में बनी जन्नत का सीक्वल है। यह फिल्म 4 मई को रिलीज होगी। इतना ही नहीं साल 2008 में भी यह फिल्म आईपीएल के दौरान ही रिलीज हुई थी। इमरान ने जन्नत 2 के म्यूजिक लॉच के अवसर पर कहा कि पिछली बार भी 'जन्नत' आईपीएल के दौरान रिलीज हुई थी और उस समय टूर्नामेंट को लेकर काफी रोमांच था। 'कोलकाता नाइट राइडर्स' का एक मैच था और हम फिल्म के प्रचार के लिए कोलकाता गए थे।

उस समय मैच अपनी जगह पर थे और सिनेमाघरों में उतनी ही भीड़ भी देखन को मिली थी। क्रिकेट के दौरान ही हमे जन्नत की करीब 100 फिसदी ओपनिंग मिली थी।

इमरान को उम्मीद है कि 'जन्नत 2' में दर्शक सिनेमा घर की ओर जरूर जाएंगे। मुझे या हमारी टीम को आईपीएल का जरा भी डर नहीं हैं बल्कि मैं तो यह कह रहा हूं कि आईपीएल सीजन 5 को हमसे डरने की जरूरत है।

आपको बता दें कि फिल्म जन्नत जहां क्रिकेट में सट्टेबाजी पर आधारित थी वहीं इस फिल्म के सीक्वल में हथियारों और विस्फोटकों के गैरकानूनी धंधे को बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X