..................... Emraan Hashmi is too busy for Mahesh Bhatt, महेश भट्ट के लिए भी व्यस्त हैं इमरान! - Hindi Filmibeat

महेश भट्ट के लिए भी व्यस्त हैं इमरान!

Emraan hashmi
मुंबई। भट्ट कैंप की खोज सीरियल किसर इमरान हाशमी आज बॉलीवुड के सबसे ज्यादा वांटेड एक्टरों में से एक हैं। और उनकी इस बढ़ती हुई मांग के चलते इमरान महेश भट्ट को भी ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं। खबर है कि 'राज़ 3' के लिए इमरान को कास्ट करने के लिए महेश भट्ट को बहुत पापड़ बेलने पड़े और बड़ी मुश्किल से इमरान ने फिल्म के लिए अपनी डेट्स दीं।

जब महेश भट्ट से इमरान के बारे में पूछे गया तो महेश भट्ट ने कहा "इमरान अब वो लड़के नहीं रह गए हैं जो हमें कॉल करके काम के लिए पूछते थे। वो अब बहुत व्यस्त हैं और राज़ 3 के लिए उन्हें कास्ट करने में हमें बहुत मुश्किल हुई। राज़ एक फ्रेन्चाइसी है और इसके लिए हमें इमरान के साथ की बहुत जरुरत थी।"

तो क्या महेश भट्ट को इमरान ने फिल्म में काम करवाने के लिए प्रार्थना करनी पड़ी? इस सवाल पर महेश भट्ट ने कहा मैं ज्यादातर इंटरफियरेंस नहीं करता हूं लेकिन इस बार जब मेरी टीम ने मुझसे कहा तो मैने ये किया। राज़ 3 के प्रमोशन के इतने देर से शुरु होने की वजह पूछने पर महेश भट्ट ने कहा जल्दी शुरु करना बहुत आसान होता है लेकिन फिर उस प्रमोशन को बनाए रखना बहुत मुश्किल। अभी फिल्म को रिलीज होने में लगभग एक महीना है इसलिए हम अच्छा कर रहे हैं।

दूसरी तरफ इमरान हाशमी ने कुछ समय पहले कहा था कि चाहे जो भी हो लेकिन वो हर साल महेश भट्ट के साथ दो फिल्में करेंगे। इस बात पर महेश भट्ट ने कहा "इस साल तो हम दो फिल्में करने में सफल हो गए लेकिन अगले साल हो सकता है कि हम सिर्फ दो फिल्में ही करें।"

भट्ट कैंप की 'मर्डर' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद से इमरान हाशमी के करियर ने बॉलीवुड में ऊंचाइयों को ही छुआ और एक के बाद एक हिट फिल्में देकर आज इमरान का किरयर उस स्टेज पर है जहां हर एक्टर पहुंचना चाहता है। लेकिन सफल होने के बाद उन्होने अपने मेंटर यानी भट्ट कैंप को भी इंतजार कराना शुरु कर दिया अब ऐसे में भट्ट कैंप भी आखिर कब तक इमरान के नखरे सहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X