बैक-टू-बैक 13 फ्लॉप फिल्मों के बाद विलेन बनकर बड़े पर्दे पर फिर अपना जादू दिखाने के लिए तैयार एक्टर

Emraan Hashmi: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कलाकार का करियर जुए की तरह होता है। कब कहां कैसे कलाकार ऊपर पहुंच जाए और एक दम से कब नीचे गिर जाए किसी को नहीं पता होता है। ऐसे कई सारे कलाकार हैं जो एक वक्त पर सुपरस्टार हुआ करते हैं और आज एक- एक फिल्म के लिए तरस गए हैं। इसी लिस्ट में एक एक्टर का नाम आता है वो हैं इमरान हाशमी, एक वक्त पर अपनी शानदार एक्टिंग और किसिंग सीन के चलते दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाकर रखे हुए थे एक्टर और आज के वक्त में उनके पास कम ही फिल्में आती है। तो आज हम आपको इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म के बारें में बताएंगे।
शानदार फिल्मों के मालिक इमरान हाशमी-
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने इंडस्टी में कई सारी हिट फिल्में दी हैं। इमरान हाशमी ने साल 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इसमें वह लीड एक्टर नहीं थे। हालांकि, उनके काम को नोटिस जरूर किया गया था। बस फिर क्या था इमरान को फिल्में मिलती गई और वह अपने काम से पहचान बनाते गए।
फुटपाथ के बाद 2004 में इमरान हाशमी के हाथ 'मर्डर' फिल्म लगी, जिसने उन्हें स्टार बना दिया। मल्लिका शेरावत के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई। इसके बाद इमरान हाशमी ने जन्नत, मर्डर 2, द डर्टी पिक्चर, अक्सर, तुमसा नहीं देखा जैसी कई सारी हिट फिल्में दी। इन फिल्मों के बाद एक्टर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हो गए।
इमरान ने कई सारी फिल्मों की वजह से कोई पहचान-
अगर आप मनोरंजन जगत में हैं तो कहते है ना कि कब कैसे करियर में चीजें बदलने लगे कोई नहीं जानता। इमरान हाशमी जिनको जानता इतना प्यार करती थी, उनकी एक्टिंग की तारीफ करती थी एक वक्त आया कि उनको भूल गई। जाहिर है कि इस वक्त इमरान की कोई भी फिल्म चल नहीं रही थी।
इमरान हाशमी की बैक-टू-बैक 13 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं। एक्टर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में 'रश' , 'एक थी डायन', 'घनचक्कर', 'राजा नटवरलाल', 'उंगली', 'मिस्टर एक्स', 'हमारी अधूरी कहानी', 'अजहर', 'राज रीबूट', 'व्हाई चीट इंडिया', 'द बॉडी', 'सेल्फी' शामिल हैं।
अब बड़े पर्दे पर विलेन बनकर लौट रहे इमरान-
एक सच्चा कलाकार वही होता है जो कि कभी हार नहीं मानता और कोशिश करता है कि जमकर काम करें। इमरान भी उसी में से एक है। अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' से इमरान हाशमी वापसी कर रहे हैं। ये फिल्म उनके करियर को फर्श से अर्श पर पहुंचा सकती है, इसमें उन्होंने आतिश नाम का निगेटिव किरदार निभाया है। ट्रेलर में इमरान खान के लुक और जबरदस्त एक्टिंग को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें है। देखना होगा कि इमरान हाशमी क्या कमाल दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications













