गैंगस्टर बेस्ड फिल्में करने के लिए तैयार हैं इमरान हाशमी, DETAILS
इमरान हाशमी एक ऐसे एक्टर हैं जो हर तरह के किरदार में खुद को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।चाहे उनकी सीरियल किसर वाली इमेज हो या फिर सीरियस किरदार,हर तरह के रोल में उन्होंने खुद को साबित किया है। कुछ समय पहले अजय देवगन के साथ उनकी बादशाहो आई थी और इसमें भी इमरान हाशमी की काफी तारीफ हुई थी।
इमरान हाशमी ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो गैंगस्टर बेस्ड फिल्में करने के लिए तैयार हैं।हाल में इमरान हाशमी मुंबई में काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल 2018 में शामिल हुए और वहां उन्होंने वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई देखी।

इसे देखने के बाद इमरान हाशमी ने कहा कि "मैंने इस फिल्म को 8 सालों के बाद देखी इसलिए थोड़ा इमोशनल एहसास भी था।" इमरान हाशमी ने साथ ही ये भी कहा कि वो इस शैली की दूसरी फिल्म करना चाहेंगे लेकिन कुछ ऐसा जो उन्होंने पहले नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 'इन फिल्मों ने माइलस्टोन बनाया है। वन्म अपॉन अ टाइम इन मुंबई के अलावा भी मैंने फिल्में की है लेकिन अगर मुझे फिल्म ऑफर होगी तो ये पहले के निभाए किरदार से भी अच्छी होनी चाहिए। ये सब स्क्रिप्ट, डायरेक्टक और लेखक पर निर्भर करता है"
आपको बता दें कि इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म चीट इंडिया की तैयारियों में जुट चुके हैं। उन्होंने कहा था कि "मैं जानता हूं कि इस विषय से कई छात्र और यूथ कनेक्ट करेंगे। चीट इंडिया' की स्क्रिप्ट और टाइटल दोनों ही दमदार है। पिछले कुछ दिनों में पढ़ी जबरदस्त कहानियों में से एक है ये और मेरे फिल्मी करियर का यादगार रोल साबित होने वाला है।"
फिल्म को सौमिक सेन डायरेक्ट करेंगे। सौमिक सेन ने भी एक इंटरव्यू में बात करते हुए फिल्म के बारे में कहा था कि "ये फिल्म प्रत्येक भारतीय स्टूडेंट के लिए है जो प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को उत्कृष्ट बनाने के लिए जूझ रहा है। आज के युवा 'चीट इंडिया' से खुद को आसानी से जोड़ सकेंगे।" इमरान हाशमी खुद भी इस फिल्म को करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications