रियल लाइफ में भी नटवरलाल हैं इमरान!
लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इमरान और हुमाइमा की पहली मुलाकात तब हुई जब फिल्म की स्क्रिप्ट को सुनाने के लिए निर्देशक ने इमरान के घर पर हुमाइमा को बुलाया। हुमाइमा काफी नर्वस हो गयीं क्योंकि उन्होंने इमरान की जितनी भी फिल्में देखी हैं सभी में इमरान का कुछ अलग ही रुप नज़र आया है और हुमाइमा को लगा कि इमरान असल में ऐसे ही होंगे। लेकिन इमरान आने के बाद पूरे वक्त सिर्फ नीचे देखते रहे। उन्होंने एक बार हुमाइमा को देखा और वो पूरा वक्त नीचे नजरें किये फिल्म की कहानी सुनते रहे।
हुमाइमा के आश्चर्य का तो ठिकाना ही नहीं रहा। लेकिन फिर उन्हें काम करते हुए पता चला कि इमरान बेहद अलग किस्म के इंसान हैं। दूसरी तरफ जब इमरान से इस बारे में हमने पूछा तो देखिये इमरान ने क्या जवाब दिया- (हंसते हुए) असल में जब भी कोई नयी हिरोइन मुझसे मिलती है तो वो डरी हुई होती है। उसे लगता है कि मैं वैसा ही हूं जैसा कि फिल्मों में नज़र आता हूं। तो मैं भी पहली मुलाकात में थोड़ा नाटक करता हूं। दिखाता हूं कि मैं बहुत शरीफ हूं और वैसा तो बिल्कुल नहीं हूं जैसा फिल्मों में दिखता हूं।
यानी कि कुल मिलाकर इमरान फिल्म में तो नटवरलाल पहली बार बने हैं लेकिन रियल लाइफ में वो अक्सर ही ऐसी नटवरलाल जैसी हरकतें करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












