..................... Emraan Hashmi is very happy to be compared to Salman Khan‎. | सलमान से तुलना सबसे बड़ी तारीफ: इमरान - Hindi Filmibeat

सलमान से तुलना सबसे बड़ी तारीफ: इमरान

मात्र तीन दिन में राज 3 ने सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। फिल्म की पूरी टीम इस बात से काफी खुश है। फिल्म की कहानी, फिल्म के कलाकारों से लेकर फिल्म के संगीत तक हर कोई बस फिल्म का गुणगान कर रहा है।

पिछले काफी समय से एक अच्छी फिल्म के लिए तरस रहे दर्शको को एक पूरी मसाला फिल्म देखने को मिली है।लगातार हिट फिल्में देने के बाद जहां सलमान खान को बॉलीवुड का नंबर वन हीरो कहा जा रहा है वहीं सलमान का उत्तराधिकारी राज के हीरो इमरान को कहा जा रहा है।

इमरान हाशमी ने इस बात पर मुस्कुराते हुए कहा कि सलमान से तुलना करना अपने आप में एक गौरव की बात है। सलमान खान जैसा कोई नहीं है अगर मैं उनके जैसा जरा भी बन पाया तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

वो मेरे गुरू हैं और मेरे आदर्श। लेकिन अभी सलमान बनने के लिए मुझे बहुत आगे जाना है। ही इज माई सीनियर, उनके जैसा बनने के लिए मुझे अभी बहुत आगे जाना होगा।

आपको बता दें कि मात्र तीन दिन में राज 3 ने करीब 40-50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। राज के पहले इमरान ने द डर्टी पिक्चर और जन्नत 2 जैसी हिट फिल्में दी थी। यानी की राज से इमरान की हैट्रीक हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X