विद्या ने कहा काश सिद्धार्थ लेजी लैड होते!
हाल ही में विद्या बालन और इमरान हाशमी की फिल्म घनचक्कर का एक मजेदार गाना लेजी लैड रिलीज हुआ। इस इवेंट के दौरान विद्या बालन और इमरान हाशमी फिल्म में अपने किरदार के मुताबिक और उसी ड्रेस में नजर आए। दोनो ने मिलकर मीडिया से बातचीत की फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरिंयस शेयर किये और साथ ही मीडिया के सवालों के जवाब भी दिये। विद्या बालन जहां एक ओर अपने क्रेजी कैरेक्टर में नज़र आईं वहीं इमरान हाशमी अपने लेजी लैड के लुक में दिखे वो भी रेड कलर के नाइट सूट में।
विद्या बालन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता भी वहां पर मौजूद थे। राजकुमार गुप्ता ने विद्या बालन और इमरान हाशमी के साथ मिलकर काफी मस्ती करते हुए लेजी लैड गाने को लॉंच किया। विद्या बालन और इमरान इस इवेंट के दौरान काफी अच्छे मूड में दिखे और उन्होंने फिल्म में अपने किरदार की तरह ही स्टेज पर भी काफी मस्ती करते हुए इस इवेंट को जानदार बना दिया। विद्या बलान ने इवेंट के दौरान पूछे जाने पर कि क्या सिद्धार्थ रॉय कपूर भी लेजी लैड हैं कहा "काश कि वो होते। लेकिन सिद्धार्थ बिल्कुल भी लेजी लैड नहीं हैं और वो काफी ज्यादा काम करते हैं।"
विद्या बालन ने कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपने एक्सपीरिंयस को शेयर करते हुए कहा कि कांस फिल्म फेस्टिवल में उनका एक्सपीरिंयस काफी अच्छा रहा। उन्हें काफी लोगों से मिलने का मौका मिला और बेहतरीन फिल्में देखने का भी मौका मिला। आइये जानते हैं कि और क्या-क्या हुआ घनचक्कर इवेंट के दौरान।


Click it and Unblock the Notifications











