Emraan Hashmi Injured: एक्शन सीन शूट करते समय बुरी तरह घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन से निकलने लगा खून

Emraan Hashmi Injured: बॉलीवुड एक्टर इमराम हाशमी अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने गुड लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि इन दिनों इमराम हाशमी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं, लेकिन हाल ही में खबर आई है कि इमरान जिस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे थे वहां वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। इमरान की जख्मी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स को अपने फेवरेट एक्टर की चिंता सताने लगी है।
एक्शन सीन शूट करने के दौरान घायल हुए एक्टर
दरअसल 45 वर्षीय एक्टर इमरान हाशमी इस समय हैदराबाद में हैं। वह गुडाचारी 2 की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि यह साल 2018 में आई तेलुगू एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में इमराम हाशमी के साथ अदिवी शेष अहम भूमिका में हैं। वहीं इस हादसे की बात करें तो इमरान हाशमी की टीम ने बताया है कि एक्शन सीक्वेंस करने के दौरान एक्टर घायल हो गए थे।
बाल-बाल बचे इमराम हाशमी
इमराम हाशमी के दाहिने जबड़े के नीचे कट का निशान देखा जा सकता है। इस हादसे के तुरंत बाद ही एक्टर को इलाज के लिए भेजा गया। एक्टर की ड्रेसिंग जल्द की गई। हालांकि इमराम हाशमी किसी खतरे में नहीं हैं, वह एक बड़े हादसे से बाल-बाल बचे हैं। वहीं इमराम हाशमी की इन तस्वीरों को देख फैन्स ने भी चिंता जताई है और फैन्स भी एक्टर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
निगेटिव रोल में नजर आएंगे इमराम हाशमी
आपको बता दें कि जब से इमराम हाशमी को टाइगर 3 में निगेटिव रोल में देखा गया है तब से लोग उन्हें इसी किरदार में पसंद करने लगे हैं। इस किरदार की वजह से इमरान हाशमी ने जमकर तारीफें बटोरी हैं। वहीं खबरें आ रही हैं कि 'गुडाचारी 2' में भी इमराम हाशमी निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications