MeToo पर आखिरकार बोले सीरियल किसर इमरान हाशमी, जब किसिंग सीन करता हूं तो...
Recommended Video

काफी समय से बॉलीवुड में मी टू का अभियान जारी है और एक से बड़े एक नाम सामने आ रहे है। इसके अलावा कई स्टार्स के इस मामले में बयान भी सामने आए हैं। बता दें कि इसकी शुरुआत बॉलीवुड में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने की थी और इसके के बाद कई नाम सामने आए थे। कई बयानों के बीच इंतजार था इमरान हाशमी के बयान का जो अब आया है। बता दें कि तनुश्री दत्ता के साथ इमरान हाशमी ने फिल्म आशिक बनाया आपने की थी और इसी फिल्म से तनुश्री दत्ता की लोगों की बीच पहचान बनी है।
मी टू पर बोलते हुए इमरान हाशमी ने कहा कि उनका प्रोडक्शन हाउस इस तरह की किसी भी चीजों को सपोर्ट नहीं करता है। उन्होने किसिंग को लेकर जो बात कही वो काफी ज्यादा चौकाने वाली थी।

इमरान हाशमी बोले कि जब हम कोई भी किसिंग सीन या डांस सीन फिल्माते हैं तो सीन शुरु होने से पहले एक दूसरे के साथ काफी देर तक बात करते हैं। एक बार जब दोनो लोग इसके लिए तैयार होते है तो ऐसे सीन्स फिल्माए जाते है।
अगर किसी बात को लेकर हीरोइन ठीक महसूस नहीं कर रही है तो हम ऐसे सीन बिल्कुल भी नहीं शूट करते हैं। अगर इसके बाद भी कोई जबरदस्ती करता है तो इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेना चाहिए और इस पर एक कमिटी का भी गठन होना चाहिए। उन्होने कहा कि भले ही MNCs इस क्षेत्र में काम कर रही लेकिन इसपर और कठोर नियम बनने की आवश्यकता है।


Click it and Unblock the Notifications