इमरान पर चढ़ा एकता का रंग
आम तौर पर कहा जाता है कि एकता कपूर काफी अंधविश्वासी है, वो बहुत ज्यादा शगुन-अपशगुन को मानती हैं। जिसका असर उनके काम पर और उनके साथी कलाकारों पर भी दिखायी पड़ता है। जिसका ताजा उदाहरण दिखा अभिनेता इमरान हाशमी पर।
जिन्होंने हाथों में बहुत सारी अंगूठियां पहन रखी थीं जिसे फोटो खिंचवाते समय वो छुपाने की नाकाम कोशिश कर रहे थे। हालांकि इमरान से जब अंगुठियों के बारे में पूछा गया तो वो मुस्कुराकर चुप हो गये और कहा कि आप बस फिल्म एक थी डायन.. की रिलीज का इंतजार कीजिये सब पता चल जायेगा।
मालूम हो कि इमरान हाशमी 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म एक थी डायन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ तीन डायन, काल्कि कोचलिन, कोंकणा सेन शर्मा और हुमा कुरैशी काम कर रही हैं। सबको उम्मीद है कि फिल्म जबरदस्त हिट होगी।
फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो एक डरावनी फिल्म में काम कर रहे हैं। मैंने अब तक अपने फिल्मी करियर में पर्दे पर बहुतों के साथ इश्क फरमाया है बस डायन की कमी रह गयी थी जो इस फिल्म ने पूरी कर दी है। अपने रोल को बेहतरीन बताते हुए इमरान ने कहा कि कहानी के बारे में खुलासा नहीं कर सकता हूं, बस इतना बोल सकता हूं कि फिल्म बहुत अच्छी है।एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी एक जादूगर बने हैं। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।


Click it and Unblock the Notifications












