..................... Emraan Hashmi happy with success of Ek Thi Daayan, तीनों डायनों के लिये इमरान के दिल में उमड़ा प्‍यार - Hindi Filmibeat

तीनों डायनों के लिये इमरान के दिल में उमड़ा प्‍यार

By Ajay Mohan

मुंबई। फिल्‍म 'एक थी डायन' इस समय चर्चा में है। हुमा कुरैशी, कोंकणा सेन शर्मा और कल्कि कोचलिन ने इसमें तीन अलग-अलग महिलाओं की भूमिका निभाई है, जो जादूगर बने इमरान की जिंदगी में आती हैं। इमरान इस फिल्‍म की अब तक की सफलता से खुश हैं। साथ ही कहते हैं कि यदि दर्शक तीनों अभिनेत्रियों के अभिनय की प्रशंसा करते हैं तो उन्हें और भी ज्‍यादा खुशी होगी।

विशाल भारद्वाज और एकता कपूर के सह-प्रोडक्शन की फिल्म 'एक थी डायन' की कहानी एक जादूगर और एक डायन के बारे में है। फिल्म में इमरान ने एक जादूगर का किरदार निभाया है। इमरा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "यदि फिल्म की तीनों अभिनेत्रियों को उनके अभिनय का श्रेय मिल जाए तो मैं बेहद खुश होऊंगा। वे मुझसे कहीं अच्छी हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह महसूस करते हैं कि फिल्म में वह तीनों अभिनेत्रियां से होड़ करते दिख रहे हैं, इस पर इमरान ने कहा, "आप अपनी टीम के सह कलाकारों के साथ कभी होड़ नहीं करते हैं, आपके पास आपकी अपनी टीम होती है।" अभिनेता ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "प्रतिस्पर्धा केवल उन लोगों के साथ होती है जो शुक्रवार को साथ में फिल्म प्रदर्शित कर रहे होते हैं। और कभी अपनी टीम के साथ नहीं होते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X