इमरान हाशमी ने 'ग्राउंड जीरो' के लिए की कड़ी मेहमत, बोले- मेरी लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई...

Emraan Hashmi

इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर आते ही लोगों के दिलों में उतर गया है। ये कहानी है बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की, जिन्होंने दो साल लंबी एक अहम जांच को लीड किया था। ये रोल बीएसएफ की पिछले 50 साल की सबसे अहम ऑपरेशन में से एक से प्रेरित है। फिल्म में इमरान हाशमी एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां दम, दिमाग और इमोशन का जबरदस्त मेल दिखेगा।

BSF कमांडेंट के किरदार को निभाने के लिए बदल दी लाइफस्टाइल
इस कहानी और वर्दी के साथ पूरी तरह न्याय करने के लिए इमरान हाशमी ने खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह से बदल डाला। इमरान हाशमी अफसरों को लेकर कहते हैं, 'एक आर्मी अफसर, BSF कमांडेंट का किरदार निभाना मेरे करियर का सबसे इमोशनल और मेहनती सफर रहा है। ये लोग सबसे मुश्किल हालात में, हमेशा खतरे के साए में रहते हुए, ड्यूटी निभाते हैं, वो भी बिना किसी शिकायत के। मैंने महीनों फिजिकल ट्रेनिंग ली, डाइट फॉलो की और अपनी रोजमर्रा की लाइफ पूरी तरह बदल दी ताकि मैं उस सोच में खुद को ढाल सकूं। ये सिर्फ वर्दी पहनने की बात नहीं थी, बल्कि उसे कमाने की बात थी। वो जो हमारे देश के लिए करते हैं, वो वाकई में कमाल से कहीं ज़्यादा है और मैं उस सच्चाई के साथ उनके लिए सम्मान दिखाना चाहता था।'

मैंने सीखा डिसिप्लिन
इमरान हाशमी आगे कहते हैं कि 'मैंने लंबा समय जवानों के साथ बिताया। उन्होंने मुझे सिखाया कि कैसे सलामी दी जाती है। हम लगभग 5 दिन वहां थे जहां उन्होंने हमें बताया कि कैसे प्रोटेकॉल फॉलो करना है। कवर कैसे करना है। राइफल कैसे लोड करनी है। फायर किस तरह से करना होता है। उन्होंने हमें सिखाया कि बेसिक डिसिप्लिन क्या होता है बॉडी लैंग्वेज कैसी होनी चाहिए। और अब सच बचाएं तो यह असल किरदार ये आदतें हमारे अंदर उतर चुकी हैं।' अपने रॉ टोन, असली माहौल और बीच में बसी एक जबरदस्त कहानी के साथ, ग्राउंड ज़ीरो उन गुमनाम वीरों को सलाम है जो देश की सबसे खतरनाक सरहदों पर डटे रहते हैं। जो दिखते नहीं, पर कभी झुकते भी नहीं।

इस दिन रिलीज होगी ग्राउंड जीरो
एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से पेश की गई ये फिल्म ग्राउंड ज़ीरो, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर बनाई है। इसे डायरेक्ट किया है तेजस देओस्कर ने। फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अरहान बागती, टैलिस्मन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने मिलकर को-प्रोड्यूस किया है। ग्राउंड ज़ीरो 25 अप्रैल 2025 को थियेटर्स में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Read more about: emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X