..................... Emraan Hashmi first time speaks on Tiger 3 and his negative role in the film! सलमान खान की टाइगर 3 में अपने निगेटिव रोल को लेकर पहली बार बोले इमरान हाशमी! - Hindi Filmibeat

TIGER 3- सलमान खान की टाइगर 3 में अपने निगेटिव रोल को लेकर पहली बार बोले इमरान हाशमी!

सुपरस्टार सलमान खान के साथ पहली बार नजर आने वाले हैं इमरान हाशमी और इस फिल्म को लेकर फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इमरान हाशमी टाइगर 3 के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन इसको लेकर किसी भी तरह की बातचीत करने से बचते हैं। लेकिन अब इमरान हाशमी का एक बयान सामने आ रहा है जो कि टाइगर 3 में उनके द्वारा निगेटिव रोल निभाने को लेकर था।

इसके अलावा खबर थी कि इस फिल्म में उनकी एंट्री पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इमरान हाशमी इस दौरान बॉलीवुड हंगामा से बात कर रहे थे। उन्होने टाइगर 3 के रोल को लेकर कहा कि..

tiger 3, emraan hashmi, salman khan, टाइगर 3, इमरान हाशमी, सलमान खान

'मैने इन सब बातों को लेकर कभी भी कुछ भी नहीं कहा है। मैने कभी नहीं कहा कि ये सब मैं कर रहा हूं।' इसके अलावा उनसे पूछा गया कि सलमान खान के सामने एक विलेन के तौर पर उनको लोग क्यों देखना चाहते हैं? इस पर उनका जवाब था, क्योंकि मैं एक अच्छा एक्टर हूं।

बिग बजट फिल्म

बिग बजट फिल्म

इमरान हाशमी का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है। फैंस का कहना है कि वो काफी बड़ा धमाका इस फिल्म से करने वाले हैं। इमरान हाशमी अपने करियर में पहली बार इतनी बिग बजट फिल्म में निगेटिव रोल निभाने वाले हैं। इसके लिए उन्होने काफी मेहनत की है।

पहली बार सलमान खान के साथ

पहली बार सलमान खान के साथ

खबर आई थी कि.. टाइगर 3 में इमरान हाशमी एक से बढ़कर एक अलग तरह के लुक में नजर आयेंगे। इस एक्शन जासूसी फिल्म में इमरान हाशमी का विलेन लुक लार्जर देन लाइफ होगा। इमरान हाशमी पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं वो भी विलेन के तौर पर।

टाइगर 3 का बजट

टाइगर 3 का बजट

मिली जानकारी के अनुसार इमरान हाशमी का किरदार इस तरह से लिखा गया और स्क्रीन पर पेश किया जाएगा कि दर्शक लंबे समय तक इस विलेन को याद रखेंगे।निर्माता आदित्य चोपड़ा ने टाइगर 3 का बजट 350 करोड़ का रखा है।

फैंस को इंतजार है

फैंस को इंतजार है

ज्यादा तर पैसे एक्शन सीन्स और हाई शूटिंग लोकेशन पर खर्च किए जाने हैं। बता दें कि टाइगर जिंदा है बॅालीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों के बीच तीसर नंबर पर है। इस फिल्म ने 339 करोड़ की कमाई की। टाइगर 3 की रिलीज का फैंस को इंतजार है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस समय किक 2, भाईजान और ब्लैक टाइगर को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल को टाइगर 3 की शूटिंग रशिया में कर रहे हैं और काफी बिजी हैं। बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ये शेड्यूल पूरा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X