टाइगर 3 के सेट पर पहली बार नजर आए इमरान हाशमी, दमदार लुक, अब होगी सलमान खान से भिड़ंत!
अभिनेता इमरान हाशमी इससे पहले शायद ही अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर इतना चर्चा में रहे होंगे। इस वक्त उनकी फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी चर्चा चल रही है और इस फिल्म के लिए अब वो विदेश रवाना हो चुके हैं। अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे इमरान हाशमी के फैंस काफी खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा कर रहे हैं। दरअसल इमरान हाशमी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है,
और बताया जा रहा है कि ये तस्वीर टाइगर 3 के सेट की है। शूटिंग के लिए हाल ही में इमरान हाशमी ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं और यहां पर उन्होने सलमान खान और कैटरीना कैफ को जॉइन किया है।

ये पहले ऐसी तस्वीर है जो कि सेट से सामने आई है। इस तस्वीर में दाड़ी में नजर आ रहे इमरान हाशमी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार कितना दमदार होगा।

लाल रंग की जैकेट
इसके अलावा उन्होने चश्मा लगाया हुआ है और लाल रंग की जैकेट डाली है। जो फैन इमरान हाशमी के साथ नजर आ रहा है वही फैन उन्ही कपड़ों में कैटरीना कैफ के साथ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को सलमान खान के फैनक्लब राधे ने पोस्ट की है।

कैप्शन लिखा था
कैप्शन लिखा है कि.. 'इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ के साथ उनका फैन, ऑस्ट्रिया विएना। आज इमरान हाशमी टाइगर 3 की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं।'

दमदार अभिनय
इसी दिन के लिए काफी समय से इमरान हाशमी जिम में पसीना बहा रहे थे और उन्होने काफी शानदार बॉडी बना डाली है। इसके पहले उनका ऐसा लुक कभी नहीं नजर आया है। सलमान खान से भिड़ने के लिए अब इमरान हाशमी तैयार हैं और उनके साथ कैटरीना कैफ भी दमदार अभिनय करेंगी।

पहली बार सलमान खान के साथ
इमरान हाशमी के साथ पहली बार ऐसा होगा जब वो सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में इमरान हाशमी फिल्म चेहरे का हिस्सा बने थे जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे।

किक 2, कभी ईद कभी दिवाली
सलमान खान की बात करें तो इस फिल्म के अलावा वो किक 2, कभी ईद कभी दिवाली और अंतिम को लेकर खबरों में रहते हैं।

राधे में वो नजर आए थे
लाल सिंह चड्ढा और पठान में भी उनका एक कैमियो रोल होने वाली है। काफी जल्दी कई बड़े धमाके मेगास्टार के द्वारा देखने को मिलने वाले हैं। आखिरी बार फिल्म राधे में वो नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications