मुंबई सागा फिल्म से इमरान हाशमी का दमदार लुक आया सामने, पुलिसवाले की वर्दी में दिखा टशन
'काबिल' फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता की अपकमिंग फिल्म 'मुंबई सागा' से जॉन अब्राहम के बाद इमरान हाशमी का दमदार लुक रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर पुलिसवाले के किरदार में इमरान का जबरदस्त अवतार देखने को मिला है। कुछ देर पहले ही जॉन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था। दोनों के लुक को देख कर फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और बढ़ गया है।
बात करें इमरान हाशमी के पोस्टर की तो वह गाड़ी में बैठे पुलिसवाले की वर्दी में नजर आ रहे हैं। काला चश्मा और मूंछों में वह दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म 80 दशक के मुंबई को दिखाएगी। जहां पुलिस, गैंगस्टर और उद्योगपतियों के साथ साथ मुंबई में फैले गुंडाराज को जनता के सामने पेश करेगी। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

फिल्म में जॉन अब्राहम गणपत राय की भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और अनिल कपूर जैसे कई सितारे अपने दमदार अंदाज का जलवा दिखाएंगे। ये फिल्म 19 जून 2020 में रिलीज होगी।
चेहरे फिल्म में भी आएंगे इमरान हाशमी नजर
कुछ दिन पहले ही इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे का फर्स्ट लुक जारी हुआ था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। साथ ही क्रिस्टल डिसूजा इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। निर्देशक रुमी जाफरी की ये फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होगी। इससे पहले वह करप्शन पर बनी फिल्म 'चीट इंडिया' में भी नजर आए। हालांकि ये फिल्म हिट साबित नहीं हो सकी थी।


Click it and Unblock the Notifications











