इमरान बने पॉर्न फिल्म निर्माता!
बॉलीवुड के सिरीयल किसर इमरान हाशमी की कुछ फिल्में हिट क्या हुई उन्होंने भी अब अपने दाम बढ़ा लिये। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबी पारी खेलनी है इसलिए वह अपना पारिश्रमिक इतना भी नहीं बढ़ाउंगा कि फिल्म के निर्माताओं पर बोझ बढ़ जाए।
इमरान ने अपनी फिल्म शंघाई की पहली झलक जारी करने के मौके पर कहा, मैंने अपना मेहनताना बढ़ा दिया है, लेकिन मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि मेरा नया पारिश्रमिक क्या है। मेरा मानना है कि एक अभिनेता के रूप में मेरा पारिश्रमिक इतना नहीं होना चाहिए कि मैं फिल्मकारों के लिए बोझ साबित होने लगूं। लेकिन मैं यह भी नहीं चाहता कि यह मेरे कैरियर के लिए नुकसानदेह हो।
फिल्म निर्माता महेश भट्ट के भतीजे ने कहा, कई ऐसे अभिनेता हैं, जो अधिक पारिश्रमिक लेते हैं और जिसका बोझ फिल्म पर पड़ता है। मैं ऐसा नहीं करता हूं और मेरा मेहनताना बहुत ज्यादा नहीं है। संयोग से मैंने निर्माता के कार्यालय में काम किया है और मुझे पता है कि अधिक पैसा लेने वाले अभिनेताओं की कितनी आलोचना होती है। मुझे पता है कि मेरा मेहनताना इतना होना चाहिए कि मैं फिल्मोद्योग में लंबे समय तक टिक सकूं।
फिल्म शंघाई में इमरान ने पॉर्न फिल्म निर्माता की भूमिका की है, जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में अभय देओल और कालकी कोचलिन शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











