जब शाहरुख खान को 'डब्बा' और ढक्कन' बोले थे इमरान हाशमी- आज भी हैं शर्मिंदा
सुपरस्टार शाहरुख खान और इमरान हाशमी दोनों ही अपनी अपना फिल्मों में काफी शानदार अभिनय करते हैं और अक्सर दमदार फिल्मों में नजर आते हैं। लेकिन दोनो के बीच एक किस्सा ऐसा भी है जो कि इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि एक बार इमरान हासमी ने शाहरुख खान को काफी बुरा भला बोल दिया था। हालांकि इमरान हाशमी को अब उस बात को लेकर पछतावा होता है और काफी शर्मिंदगी महसूस करते हैं।
दरअसल इमरान हाशमी ने शाहरुख खान डब्बा और ढक्कन बोल दिया था। अरे.. आप इसे सीरियस ना लें क्योंकि ये एक रियल लाइफ नहीं बल्कि एक रील लाइफ स्टोरी है। ये तब की बात है जब इमरान हाशमी की वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड रिलीज हुई थी। ये एक प्रमोशन वीडियो है जिसमें वो शाहरुख खान से बातचीत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications