इमरान के.. एक थी डायन...का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'घनचक्कर' के लिए ट्रैफिक जाम कराने वाले अभिनेता एक हॉरर फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम है' एक थी डायन'..जिसके कि बालाजी मोशन बना रही हैं। फिल्म एकता कपूर की है तो जाहिर उत्सुकता तो होगी है। इसलिेए इस फिल्म के प्रति ना चाहते हुए भी लोगों की जिज्ञासाएं बढ़ गयी हैं।
बुधवार रात को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म का ट्रेलर काफी रहस्य भरा है, ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि फिल्म में इमरान या तो एक कलाकार हैं या फिर एक जादूगर। जो कि प्राकृतिक सौंदर्य को अपने स्केच के जरिये वर्णित करता है, वो कहते हैं कि नेचर बेहद सुंदर और रहस्य भरा है, तभी ट्रेलर में एक सुंदर सी महिला दिखायी पड़ती है जिसका चेहरा नहीं दिखता है लेकिन उसकी लंबी सी चोटी होती है शायद वो फिल्म की हिरोईन कोंकणा सेन शर्मा हो जिसके बारे में ट्रेलर में बताया नहीं गया है।
'एक थी डायन' के प्रोमो में हुमा कुरैशी और काल्कि कोचलिन को भी इंट्रोड्यूज किया गया है। इस फिल्म के निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि फिल्म 18 अप्रैल 2013 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म की उत्सुकता की वजह कोंकणा सेन शर्मा भी हैं जिनके बारे में चर्चा है कि वो फिर से फिल्मों में सक्रिय होने जा रही है क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ में काफी दिक्कतें चल रही हैं। वो और उनके पति अभिनेता रणबीर शौरी के बीच में अन-बन चल रही है, रिश्ता तलाक तक आ पहुंचा है।


Click it and Unblock the Notifications