इमरान का 'दिल है कि मानता नहीं'
इमरान हाशमी को आजकल हो क्या गया है। जिसे देखो यही पूछ रहा है। पहले तो इमरान हाशमी ने भट्ट कैप के साथ एक के बाद एक हिट फिल्में देकर खुद को सीरियल किसर साबित कर लिया और फिर अचानक से ही भट्ट कैप से रिश्ता खत्म करके एकता कपूर के प्रोडक्शन से जुड़ गये। अब आजकल इमरान हाशमी कुछ ऐसी फिल्में कर रहे हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर ना तो चल रही हैं और ना ही इमरान हाशमी को उन फिल्मों की वजह से कछ फायदा मिल रहा है। लेकिन इमरान हाशमी का दिल मान ही नहीं रहा और वो अब फिर से भट्ट कैप से जुड़ गये है और भट्ट कैंप की हिट फिल्म दिल है कि मानता नहीं के रीमेक में काम करने जा रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी ये अभी तक डिसाईड नहीं हुआ है सिर्फ ये खबर मिली है कि इमरान खान इस सीक्वल में मुख्यच किरदार निभा रहे हैं। महेश भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि दिल है कि मानता नहीं फिल्म फ्रैंक कापा की फिल्म इट हैंपड वन नाइट पर आधारित थी। लेकिन इसमें एक्टर के किरदार के साथ पूरा न्याय नहीं किया गाय था। रीमेक में हम एक्टर के कैरेक्टर पर पूरा ध्यान देंगे। ज्ञात हो कि पिछले साल पूजा भट्ट ने जो कि दिल है कि मानता नहीं की मेन लीड एक्ट्रेस थीं इच्छा जाहिर की थी कि वो दिल है कि मानता नहीं का सीक्वल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ बनाना चाहती हैं।

1991 में रिलीज हुई फिल्म दिल है कि मानता नहीं में आमिर खान और पूजा भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई भी की थी। काफी समय से भट्ट कैप इस फिल्म का सीक्वल बनाने की सोच रहा था लेकिन कभी भी इसके लिए स्टारकास्ट सेलेक्ट करने की बात नहीं पता चली। आखिरकार इमरान हाशमी की झोली में ये फिल्म आई है। हमें उम्मीद है कि इमरान हाशमी की भट्ट कैंप के साथ ये दूसरी इनिंग भी पहले की तरह हिट रहे।


Click it and Unblock the Notifications











