फिल्म की शूटिंग करते-करते Emraan Hashmi की हुई हालत खराब, करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Emraan Hashmi Dengue: महाराष्ट्र में जहां एक ओर कोरोना वायरस दोबारा तेजी से फैल रहा है, वहीं बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों में भी काफी इजाफा हो रहा है। इस बीच एक्टर इमरान हाशमी को डेंगू हो गया है। वे इस समय अपनी नई पैन-इंडिया फिल्म 'OG' की शूटिंग में बिजी थे, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी नजर आएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, इमरान जब मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें डेंगू के सिंपटम्स महसूस हुए। टेस्ट के बाद बीमारी की पुष्टि हो गई और फिलहाल वे आराम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दी गई है।
फिल्म 'OG' से करेंगे तेलुगू सिनेमा में डेब्यू
यह फिल्म इमरान हाशमी के लिए खास है क्योंकि इसके जरिए वे तेलुगू फिल्मों में पहली बार नजर आने वाले हैं। फिल्म को 25 सितंबर 2025 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स का कहना है कि जैसे ही इमरान ठीक होंगे, शूटिंग दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
'आवारापन 2' का भी किया ऐलान
इस साल मार्च में अपने जन्मदिन के मौके पर इमरान ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी 2007 की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल बनने जा रहा है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका किरदार नाव पर खड़ा होकर शहर के डूबते सूरज की ओर देख रहा था। बैकग्राउंड में फिल्म का मशहूर गाना 'तेरा मेरा रिश्ता' बज रहा था। जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई।
इमरान ने यह भी इनफॉर्मेशन शेयरी की कि 'आवारापन 2' अगले साल 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भले ही पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली थी, लेकिन समय के साथ फिल्म को खास पहचान और फैनबेस मिला।
शूटिंग जुलाई से शुरू होगी
कुछ समय पहले इमरान ने बताया था कि वे जुलाई के आखिर में 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। पिछले एक साल में यह फिल्म सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गई, खासकर इसके गानों और इमरान-श्रिया सरन की जोड़ी को लेकर। हालांकि, इमरान का कहना है कि फिल्म का दूसरा पार्ट सिर्फ सोशल मीडिया पर मिले प्यार की वजह से नहीं, बल्कि पहले से तय प्लानिंग के तहत बनाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











