सीरियल किसर इमरान के साथ नज़र आएंगी दीपिका

Deepika Padukone, Emraan Hasmi
करन जौहर और एकता कपूर के अगले प्रोजेक्ट में इमरान हाशमी के साथ दीपिका पादुकोन नज़र आएंगी। कुछ समय पहले ही जब करन और एकता ने करीना कपूर से अपनी आने वाली फिल्म में इमरान हाशमी के साथ काम करने के लिए पूछा तो करीना ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उनके पास वक्त नहीं है। कुछ लोगों की मानें तो शायद अपनी बेबो सीरियल किसर के साथ काम करने में इट्रेस्टेड नहीं हैं।

करीना की ना के बाद करन और एकता ने दीपिका पादुकोन को इस फिल्म में काम करने के लिए पूछा। पहले तो दीपिका ने इस प्रोजेक्ट के लिए कुछ खास उत्साह नहीं दिखाया क्योंकि अभी दीपिका के दोनों हाथ में लड्डू हैं। इस समय दीपिका बॉलिवुड के टॉप एक्टर्स के साथ फिल्में कर रही हैं जैसे शाहरुख के साथ चेन्नई एक्सप्रेस, रणबीर कपूर के साथ ये जवानी है दीवानी, सैफ अली के साथ कॉकटेल और रजनीकांत के साथ कोच्चादइयान।

लेकिन जब उन्हें पता चला कि हाल ही में इमरान की जन्नत 2 ने पहले ही दिन सिनमेघरों में कुल 10 करोड़ का बिज़नेस किया है तो उन्होंने झट से करन और एकता को हां कर दी।

खैर अब दीपिका का ये फैसला उनके लिए कितना सही और कितना गलत साबित होगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा पर हमारी तरफ से दीपिका को ऑल द बेस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X