सलमान को अपना रोल मॉडल मानते हैं इमरान
कुछ समय पहले खबर आई थी कि इमरान हाशमी सलमान खान की बराबरी करना चाहते हैं। इमरान ने तो यहां तक कहा कि सलमान खान की किस्मत कितनी बुरी है उन्हें किसी भी फिल्म में किस करने का मौका नहीं मिला। जबकि सलमान खान हमेशा इमरान हाशमी की तारीफ की करते रहे। सलमान खान ने कहा कि इमरान हाशमी की काबिलियत हमेशा कम आंकी गयी है।
सलमान खान के अनुसार इमरान हाशमी एक बहुत ही अच्छे और काफी मेहनती कलाकार हैं लेकिन बॉलीवुड में हमेशा उन्हें कम आंका जाता है। दूसरी तरफ इमरान हाशमी ने हाल ही में कहा कि वो सलमान खान को अपने रोल मॉडल मानते हैं। ज्ञात हो कि सलमान की ब्लॉकबस्टर एक था टाईगर के आस पास ही इमरान हाशमी की राज़ 3 रिलीज हुई थी और इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही एक था टाईगर के बिजनेस में कमी आ गयी थी।
इमरान हाशमी की हाल ही में रश फिल्म रिलीज हुई है इस फिल्म को लेकर इमरान काफी उत्साहित भी हैं। उनके लिये ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही इमरान ने कहा कि रश, शंघाई जैसी फिल्मों से वो अपने सीरियल किसर की इमेज से बाहर आना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि अब लोग उन्हें कुछ गंभीर टाइप के किरदार करते हुए देखें।


Click it and Unblock the Notifications












