कश्मीर में इमरान हाशमी पर पत्थरबाजी, गंभीर चोट की खबर के बाद एक्टर का ट्वीट- गर्मजोशी से मेरा स्वागत
बॅालीवुड एक्टर इमरान हाशमी पर जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी किये जाने की खबर थी। इसकी जानकारी सामने आते ही खुद इमरान हाशमी ने इस हमले से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। इन दिनों इमरान हाशमी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अपनी आगामी फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसी खबर थी कि एक बदमाश द्वारा इमरान पर पथराव किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इमरान के साथ यह घटना शाम के समय हुई, जब इमरान पूरे दिन की शूटिंग खत्म कर बाहर गए हुए थे, जब उन पर पथराव किया गया। पथराव करने वाले की पहचान भी कर ली गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार अनंतनाग पुलिस ने एक बयान में कहा है कि 18 सितंबर को पहलगाम में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान, शाम 7:15 बजे शूटिंग के अंत पर, एक बदमाश ने चालक दल के सदस्यों पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस स्टेशन पहलगाम में प्राथमिकी शिकायत दर्ज की गई । हालांकि अब खुद इमरान ने अब विभिन्न समाचार आउटलेट्स द्वारा किए गए दावों का खंडन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

क्या बोले इमरान हाशमी
इमरान ने अब ट्वीट किया है, "कश्मीर के लोगों बहुत गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया है.. श्रीनगर और पहलगाम में शूटिंग करना एक शानदार अनुभव रहा है। पथराव की घटना में मेरे घायल होने की खबर गलत है।"
गौरतलब है कि फिल्म ग्राउंड जीरोतेजस देउस्कर निर्देशित है। इमरान हाशमी के साथसाईं तम्हंकर हैं। फिल्म दोनों के बीच पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी को चिह्नित करती है।साईं फिल्म में इमरान की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।

सेल्फी, और सलमान खान के साथ टाइगर 3
आने वाले दिनों में इमरान अक्षय कुमार के साथ सेल्फी, और सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आयेंगे।इमरान को आखिरी बार अमेज़ॅन प्राइम वीडियो फिल्म चेहरे में देखा गया था जिसमें अमिताभ बच्चन, रिया चक्रवर्ती और सिद्धांत कपूर भी शामिल थे।

इमरान ने की थी हॅारर फिल्म
इमरान को आखिरी बार हॉरर फिल्म डीबुक में अभिनेता निकिता दत्ता के साथ देखा गया था, जिसे अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था। वह अगली बार अक्षय कुमार, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी के साथ सेल्फी में दिखाई देंगे। वह जल्द इसका भी काम पूरा करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











