बॉलीवुड को FAKE मानते हैं इमरान हाशमी- बताया, ग्लैमर वर्ल्ड से क्यों बनाकर रखते हैं दूरी
इमरान हाशमी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन फिल्मों से अलग उन्हें इस ग्लैमर वर्ल्ड से दूर ही पाया गया है। इमरान पार्टियों और अवार्ड फंक्शन में कम ही शामिल होते हैं। लिहाजा, हाल ही जब एक इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि वो बॉलीवुड को फेक मानते हैं।
इमरान हाशमी का मानना है कि बॉलीवुड में तमाम लोग ऐसे हैं जो आपके मुंह पर अच्छी बातें करते हैं लेकिन पीठ पीछे वही लोग बुराई करते हैं। लिहाजा, काम खत्म होने के बाद वो ग्लैमर और चकाचौंध भरी दुनिया से दूर ही रहते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई सितारे बेबाकी से अपना बयान दे चुके हैं- नसीरूद्दीन शाह, रत्ना पाठक, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, कंगना रनौत, इमरान हाशमी.. आदि। चकाचौंध से भरी इस दुनिया के पीछे की सच्चाई इन कलाकारों ने कई दफा सामने लाया है।


Click it and Unblock the Notifications