ऐश्वर्या राय बच्चन को 'प्लास्टिक' कहने पर इमरान हाशमी ने दस साल बाद तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

Emraan Hashmi

Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभा रहे हैं। दर्शक फिल्म में इमरान की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी सबके बीच में इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन संग अपनी दुश्मनी को लेकर बात की है।

इमरान हाशमी का बड़ा खुलासा-

हाल ही में, एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने दस साल के बाद अपने उस बयान का खुलासा किया,जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या को प्लास्टिक कह दिया था। इसके बाद अभिनेता को अपने इस बयान का खामियाजा भी भुगतना पड़ा था।

इमरान हाशमी से उनके हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि वह अक्सर विवादों में आ जाते हैं तो क्या इसी वजह से वह शोज में जाने से बचते हैं। तो इस पर अभिनेता ने कहा, ' मेरे लिए यह हैंडल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। मैं अभी भी नरम दिल नहीं हुआ हूं। अगर मैं दोबारा 'कॉफी विद करण' में गया तो सब बिगाड़ दूंगा। शायद इस बार रैपिड फायर राउंड में और भी खतरनाक हो जाऊंगा।'

इमरान ने आगे कहा, 'मेरे मन में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मैं बस हैंपर जीतना चाहता था। बता दें कि करण के शो में अभिनेता से पूछा गया था कि प्लास्टिक सुनकर उनके मन में किसका नाम आता है। इसपर अभिनेता ने ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया था।'

अपने इस कमेंट के बाद इमरान को पब्लिकली माफी भी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ गेम खेल रहे थे। उन्हें बस हैंपर जीतना था। हालांकि, अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि इस कमेंट को बाद उन्होंने इंडस्ट्री में कई दुश्मन भी बना लिए थे।

इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट-

जन्नत, मर्डर, अधूरी कहानी जैसी शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाले बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों टाइगर 3 में नजर आए हैं। फिल्म के लिए एक्टर को दर्शकों से काफी तारीफ मिल रही है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इमरान हाशमी नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे, इनके लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Read more about: emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X