Tiger 3- सलमान खान से टक्कर लेने के लिए तैयार इमरान हाशमी, जिम से वायरल हुआ दमदार वीडियो!
फिल्म टाइगर 3 में मेगास्टार सलमान खान से भिड़ने के लिए इमरान हाशमी कितनी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं इसका नजारा अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है। सलमान खान के साथ सीधा भिड़ने के लिए वो खतरनाक बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं और इस वक्त भी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद इमरान हाशमी ने साझा किया है और इसमें उनका वो सफर भी देखा जा सकता है जो कि उन्होने जिम में तय किया है।
इमरान हाशमी को पहचानना काफी मुश्किल है क्योंकि अभी तक उनकी इमेज एक लवर बॉय और बैड बॉय की थी। सीरियल किसर इमरान हाशमी अब एक अलग अंदाज में फैंस के सामने नजर आने वाले हैं,

जिसको देखकर फैंस दातों तले उंगलिया दबा लेंगे। इस वीडियो की बात करें तो इमरान हाशमी इसमें जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं और अलग अलग तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं।

दमदार बॉडी बना ली है
इमरान हाशमी ने काफी दमदार बॉडी बना ली है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा है... 'प्यारे मोटापे, मरने के लिए तैयार हो जाओ।' वीडियो सामने आते ही फैंस लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैँ। इसके अलावा मोहित सूरी ने कमेंट करते हुए कहा है.. 'टाइगर की तरफ जाने का रास्ता।'

फैंस कमेंट कर रहे हैं
इसके अलावा कई फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है.. 'इसने मुझे इंसपायर कर दिया है, मैं आज ही जिम जॉइन करुंगा।' इमरान हाशमी ने जिस तरह से अपनी पूरा लुक बदल लिया है ये किसी को भी चौंका सकता है।

टाइगर 3
फिल्म टाइगर 3 में वो एक विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं और सलमान खान से भिड़ेंगे। इसके पहले कभी भी वो सलमान खान के साथ काम करते नजर नहीं आए हैं। इमरान हाशमी और सलमान खान की भिड़ंत देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं।

इमरान हाशमी जॉइन करने वाले हैं
इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी काफी शानदार रोल करती नजर आने वाली हैं और ऐसा उन्होने पहले भी किया है। फिल्म की शूटिंग लगातार ऑस्ट्रिया में जारी है और खबरें हैं कि सलमान खान को जल्दी ही इमरान हाशमी जॉइन करने वाले हैं।

2022 में रिलीज होगी
ये फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी, हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी पूरी तरह से बाकी है। सलमान खान की टाइगर 3 से पहले शाहरुख खान की पठान रिलीज होगी और दोनों का काफी तगड़ा कनेक्शन है।


Click it and Unblock the Notifications