..................... emraan hashmi to begin shoot of his first home production cheat India in Lucknow - Hindi Filmibeat

लौट रहे है इमरान हाशमी, चीट इंडिया की शूटिंग लखनऊ में शुरु, सामने आया पहला Teaser

By Salman

बॉलीवुड के सीरिएल किसर के नाम से मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी काफी समय के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। बता दें कि वो पहली बार अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने जा रहे है। इस फिल्म का नाम चीट इंडिया है और इसकी शूटिंग की शुरुआत लखनऊ में हो चुकी है। बता दें कि इसके पहले इस फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया है जिसमें इमरान हासमी चीट इंडिया लिखते हुए नजर आ रहा है। खबर है कि इस फिल्म का सब्जेक्ट भारत की शिक्षा व्यवस्ता को लेकर है और ये एक फिक्शन स्टोरी है।

गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी असल जिंदगी में हुई घटनाओं से प्रेरित होगी जो सिस्टम की गई सारी बातें खोलकर आपके सामने रख देगी। बता दें कि इस फिल्म को सौमिक सेन निर्देशित कर रहे है जो आपको गुलाब गैंग में नजर आए थे।

emran hashmi, cheat india, इमरान हाशमी, चीट इंडिया

इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है इस बात की घोषणा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से की है और इसके साथ एक टीजर भी पोस्ट किया है।

इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और फिल्म को अगले साल 25 जनवरी 2019 को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा खबर है कि फिल्म में ज्यादातर स्थानीय लोग आपको नजर आने वाले है जिस प्रष्ठभूमि में ये फिल्म बन रही है।

बता दे कि ये सारे कलाकार लखनई के आस पास के रहने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म के लिए करीब 150 क्रू मेंबर्स लखनई पहुंचे है।

इस फिल्म में भारत की शिक्षा व्यवस्था में फैला जहर और शिक्षा माफिया की कहानी बताई जाएगी। कई तरह के घोटाले शिक्षा को लेकर सामने आते रहते है इसी तरह की सच्ची घटनाओं पर ये फिल्म आपको परोसी जाएगी..

जिसको देखकर आपको माफिया राज की काली सच्चाई का पता चलेगा जिसनें बच्चों के भविष्य को भी नहीं छोड़ा है। बता दें कि इस फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है और इस पर अभी राज बनाकर रखा गया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में किसी स्कूल या कॉलेज में की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X