इमरान ने विद्या से कहा जरा ढंग के कपड़े पहना करो!
इमरान हाशमी और विद्या बालन दोनों दूसरी बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने आ रहे हैं फिल्म घनचक्कर में। इमरान हाशमी और विद्या बालन दोनों ने पहले डर्टी पिक्चर में एक साथ काम किया था हालांकि उस फिल्म में इमरान हाशमी और विद्या के बीच ज्यादा सीन्स नहीं थे लेकिन दोनों के बीच कुछ हॉट सीन्स जरुर शूट किये गये थे। इमरान हाशमी और विद्या बालन एक दूसरे के वैसे तो काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन हाल ही में घनचक्कर फिल्म के सॉंग लॉंच के दौरान इमरान और विद्या एक दूसरे के साथ कुछ ऐसे अंदाज में दिखे जैसे कि उनके बीच कुछ प्यार भरा झगड़ा चल रहा हो।
इमरान हाशमी और विद्या बालन दोनों इस इवेंट के दौरान घनचक्कर के अपने किरदारों के गेटअप और साथ ही उसी मूड में आए थे। इमरान हाशमी ने जहां अपने कपड़ों के नीचे नाइट सूट डाल रखा था वहीं विद्या ने कुछ अजीब से रंगीन कपड़े पहन रखे थे। इमरान हाशमी ने सबके सामने अपने कपड़े उतारकर अपना नाइट सूट दिखाया तो लोगों ने ताली बजाकर खूब ठहाके लगाए लेकिन तभी विद्या ने इमरान को प्यार से एक थप्पड़ मारा और कहा क्या कर रहे हो। फिर विद्या के हाथों में जो पॉपकॉर्न था उसे इमरान ने विद्या के हाथ पर मारकर गिरा दिया।
इस मस्ती के दौरान ही घनचक्कर फिल्म का नया गाना लेजी लैड भी लॉंच हुआ। गाने में भी विद्या बालन और इमरान हाशमी काफी मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। फिल्म भी पूरी तरह से कॉमेडी और मस्ती भरी ऩजर आ रही है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने मीडिया से बताया कि विद्या और इमरान बहुत अच्छे कलाकार हैं औऱ उनके साथ काम करके उन्हें बहुत मजा आया।


Click it and Unblock the Notifications